Search KhabarFast

Press ESC to close

FIFA World Cup 2026: हार के बाद बेलिंघम का आपा खोया, अर्जेंटीना के खिलाड़ी को जड़ा थप्पड़

FIFA World Cup 2026: हार के बाद बेलिंघम का आपा खोया, अर्जेंटीना के खिलाड़ी को जड़ा थप्पड़

FIFA World Cup 2026: फीफा विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई है। फाइनल में उनका मुकाबला स्पेन के साथ होगा। मुकाबले में एक तरफ अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी बिना गोल मारे इतिहास रच दिया। वहीं दूसरी तरफ मुकाबला खत्म होने के बाद खिलाड़ियों के बीच तनाव देखने को मिला। जिसने मैच से ज्यादा सुर्खियां बटोरी।

सेमीफाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना के हाथों इंग्लैंड को 2-1 से हार मिलने के बाद खिलाडियों को गुस्सा का मैदान पर देखने को मिला। मैदान पर एक तरफ अर्जेंटीना जीत का जश्न मना रही थी, तो दूसरी तरफ वहीं इंग्लैंड के स्टार मिडफील्डर जूड बेलिंघम कैमरे में अर्जेंटीना के सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी वैलेंटिन बार्को के सिर के पीछे थप्पड़ मारते हुए नजर आए। इसके बाद बेलिंघम ने बार्को से तीखी बहस भी की, हालांकि दोनों टीमों के खिलाड़ियों और स्टाफ ने तुरंत बीच-बचाव कर स्थिति को शांत करा दिया।

फ्रांस के साथ मुकाबले से बाहर हो सकता हैं बेलिंघम

जानकारी के मुताबिक, इस घटना की FIFA समीझा कर सकता है। यदि जांच में बेलिंघम का व्यवहार गंभीर माना जाता है, तो उस पर जुर्माना लगाया जा सकता है या एक मैच का निलंबन भी लगाया जा सकता है। ऐसी स्थिति में वह शनिवार को फ्रांस के खिलाफ होने वाले तीसरे स्थान के प्लेऑफ मुकाबले से बाहर हो सकते हैं। हालांकि फिलहाल माना जा रहा है कि FIFA इस मामले में चेतावनी या आर्थिक जुर्माने तक ही कार्रवाई सीमित रख सकता है। इस पूरे विवाद पर FIFA की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

वर्ल्ड कप 2027 का टिकट अफगानिस्तान के नाम, संकट में दो बार की चैंपियन

Afghanistan Qualify for World Cup 2027: आयरलैंड के ब्रेडी में खेले गए दूसरे वनडे मैच में अफ़ग़ानिस्तान ने आयरलैंड को 92 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली। इस मैच में राशिद खान ने 34 रन देकर 6 विकेट लेने का शानदार प्रदर्शन किया। अफ़ग़ानिस्तान ने 299/8 के स्कोर का आसानी से बचाव किया और आयरलैंड की टीम 42.5 ओवर में 207 रनों पर ऑलआउट हो गई।

ख्वाब जो मुकम्मल होते-होते...600 विकेट फिर भी टीम इंडिया में एंट्री नहीं, कहानी क्रिकेट के एक और जडेजा की

Cricketers Story:भारत में क्रिकेट का खुमार कितना है, यह किसी से छिपी नहीं है। यहां शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति हो, जिसको क्रिकेट में रुची नहीं हो। 140 करोड़ से ज्यादा आबादी वाले भारत में हजारों सपाने रोज जन्म लेते हैं और खत्म भी होते हैं।

भारतीय टीम लगा बड़ा झटका...श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए साई सुदर्शन, BCCI ने लिया फैसला

भारतीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। युवा बल्लेबाज बी. साई सुदर्शन चोट के कारण दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast