Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: चोट, संघर्ष और मेहनत के दम पर कॉमनवेल्थ ब्रॉन्ज, सीमा कालीरामन ने सुनाई सफलता की कहानी

Haryana News: चोट, संघर्ष और मेहनत के दम पर कॉमनवेल्थ ब्रॉन्ज, सीमा कालीरामन ने सुनाई सफलता की कहानी

Haryana News: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए महिला डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीतने वाली भिवानी की बेटी सीमा कालीरामन का अपने गृह जिले में भव्य स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और जयघोष के बीच सीमा का अभिनंदन हुआ। इस दौरान सीमा ने अपनी सफलता, संघर्ष, परिवार के सहयोग और भविष्य के लक्ष्यों को लेकर खुलकर बातचीत की।

भिवानी पहुंचने पर सीमा कालीरामन ने कहा कि जिस तरह लोगों ने उनका स्वागत किया है, उसे देखकर वह बेहद भावुक हैं। उन्होंने कहा कि केवल जान-पहचान के लोग ही नहीं, बल्कि पूरा शहर और पूरा देश उनकी इस उपलब्धि से खुश है। उन्होंने कहा कि बहुत खुशी का माहौल है। जितने भी जान-पहचान के और ना जान-पहचान के लोग हैं, सभी बहुत खुश हैं। पूरे देश को खुशी हुई है। यह सब देखकर मन बहुत प्रफुल्लित होता है।" सीमा ने कहा कि अब तक भिवानी की पहचान बॉक्सिंग के लिए रही है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि उनके पदक के बाद एथलेटिक्स और खासकर डिस्कस थ्रो के प्रति भी युवाओं का रुझान बढ़ेगा।

सीमा कालीरामन ने कहा कि "पहले भिवानी में बॉक्सिंग का क्रेज था, लेकिन अब डिस्कस में मेडल आया है तो उम्मीद है कि एथलेटिक्स का भी क्रेज देखने को मिलेगा। सीमा का कहना है कि उनकी सबसे बड़ी इच्छा यही है कि आने वाले समय में नई पीढ़ी उनसे प्रेरणा लेकर खेलों में आगे बढ़े और देश के लिए पदक जीते। उन्होंने ने कहा कि "कोशिश यही रहती है कि मुझसे प्रेरित होकर बच्चे डिस्कस थ्रो में आएं और अच्छा करें। आगे चलकर अगर कोई खिलाड़ी कहे कि मैं सीमा दीदी से प्रेरित होकर खेल में आई हूं, तो इससे बड़ी खुशी मेरे लिए नहीं होगी।"

सफलता के पीछे संघर्ष को किया याद

अपनी सफलता के पीछे के संघर्ष को याद करते हुए सीमा ने कहा कि हर खिलाड़ी के जीवन में कठिनाइयां आती हैं। चोट, आर्थिक समस्याएँ और कई चुनौतियाँ होती हैं, लेकिन मेहनत और धैर्य ही सफलता दिलाते हैं। उन्होंने कहा कि "हर खिलाड़ी के जीवन में संघर्ष होता है। कभी इंजरी आती है, कभी आर्थिक परेशानियाँ होती हैं। खिलाड़ी का जीवन कभी आसान नहीं होता। जो संघर्ष से ऊपर उठकर मेहनत करता है, उसी को उसका फल मिलता है।"

सीमा ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार को देते हुए कहा कि उनके बेटे को मात्र 11 महीने की उम्र में परिवार के भरोसे छोड़कर उन्हें अभ्यास के लिए जाना पड़ा। परिवार के सहयोग के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी। सीमा कालीरामन ने मेरे परिवार का पूरा सहयोग रहा। बेटे को 11 महीने की उम्र में घर पर छोड़ना पड़ा। वह नाना-नानी और दादा-दादी के पास रहा। परिवार के इसी सहयोग की वजह से मैं आज यहां तक पहुंची हूं।" वहीं सीमा के कोच रविंदर ने कहा कि कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला एथलेटिक्स में भारत को मिला यह एकमात्र पदक है, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।

कोच रविंदर "महिला एथलेटिक्स में भारत का केवल एक ही पदक आया है और वह सीमा का है। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है और पूरे उत्साह के साथ इसका जश्न मनाया जा रहा है। कोच रविंदर ने बताया कि अब पूरा फोकस आगामी एशियन गेम्स और उसके बाद लॉस एंजिलिस ओलंपिक की तैयारियों पर रहेगा।

जीत पर सीमा के पति ने क्या कुछा

सीमा के पति और कोच रविंदर ने कहा कि अब हमारा अगला लक्ष्य एशियन गेम्स है। उसके बाद एल.ए. ओलंपिक की तैयारी जारी रहेगी। यह उपलब्धि ओलंपिक की दिशा में एक मजबूत शुरुआत है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: कैथल में 10वीं की छात्रा का रास्ता रोककर छेड़छाड़, शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया केस

Haryana News:  हरियाणा के कैथल सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में सैर पर निकली 15 साल की किशोरी से शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे बाइक सवार 3 युवकों ने रास्ता रोक अभद्र व्यवहार किया और बेड टच करते हुए छेड़छाड़ की। पुलिस ने छात्रा के पिता की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी 15 साल की नाबालिग बेटी गांव के एक स्कूल में 10वीं कक्षा की छात्रा है।

Haryana News: 'मुझे ले जाओ, बहुत तंग हूं...' ये कहकर युवती ने किया सुसाइड, 3 महीने पहले हुई थी शादी

Haryana News: हरियाणा के कैथल में शादी के महज तीन महीने बाद युवती ने पंखे से लटक सुसाइड कर लिया। परिजनों ने बताया कि शनिवार को उनकी बेटी से फोन पर बात हुई थी। वो परेशान होकर वापस आने की बात कह रही थी। वो दो महीने की प्रेग्नेंट भी थी। शनिवार रात में ससुराल पक्ष ने युवती के परिजनों को फोन कर बताया कि उसने सुसाइड कर लिया है। माता-पिता जैसे ही घर पहुंचे, बेटी मरी मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि पति और ससुर लगातार बेटी से दहेज की मांग करते थे। वो उसे डांगर कहकर बुलाते थे।

Uttarakhand News: केदारनाथ यात्रा के दौरान नशे के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस की सख्ती, 63 लोगों को दबोचा; अवैध शराब-ड्रग्स बरामद

Uttarakhand News: श्री केदारनाथ यात्रा की पवित्रता और गरिमा बनाए रखने के लिए, रुद्रप्रयाग पुलिस ने शराब और नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार पर अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि तीर्थयात्रा के दौरान तैनात विशेष सुरक्षा दल तस्करी गतिविधियों को रोकने के लिए कड़ी निगरानी रख रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast