Search KhabarFast

Press ESC to close

‘उत्तराखंड असम की मदद के लिए पूरी तरह तैयार…’, CM धामी ने बाढ़ राहत के लिए हाथ बढ़ाया; मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को दिया आश्वासन

‘उत्तराखंड असम की मदद के लिए पूरी तरह तैयार…’, CM धामी ने बाढ़ राहत के लिए हाथ बढ़ाया; मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को दिया आश्वासन

CM Dhami on Assam Flood: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा से फोन पर बात कर राज्य में आई विनाशकारी बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। उत्तराखंड की जनता की ओर से गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने असम की जनता के साथ एकजुटता का संदेश दिया और कहा ‘उत्तराखंड सरकार इस कठिन समय में हर संभव सहायता और समर्थन देने के लिए तत्पर है।‘ उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल होने और सभी नागरिकों की सुरक्षा और कुशलक्षेम के लिए प्रार्थना की।

CM धामी ने असम के मुख्यमंत्री से की बात

CM धामी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा ‘असम में विकराल बाढ़ से उत्पन्न स्थिति को लेकर आज माननीय मुख्यमंत्री श्री @himantabiswa जी से दूरभाष पर बात कर हालात की जानकारी प्राप्त की। इस कठिन समय में उत्तराखंड की समस्त जनता की ओर से असमवासियों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त की।‘ उन्होंने आगे लिखा ‘इस आपदा की घड़ी में उत्तराखंड सरकार हर संभव सहयोग एवं सहायता के लिए सदैव तत्पर है। ईश्वर से प्रभावित क्षेत्रों में शीघ्र सामान्य स्थिति बहाल होने तथा सभी नागरिकों की कुशलता की प्रार्थना करता हूं।‘

असम में बाढ़ का कहर जारी

बता दें, ताजा आंकड़ों के अनुसार, असम के कई हिस्सों में बाढ़ का कहर जारी है और वर्तमान में पांच जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ प्रभावित जिले गोलाघाट, जोरहाट, शिवसागर, चराइदेव और धेमाजी हैं। बाढ़ से कुल 21 राजस्व सर्किल और 335 गांव प्रभावित हुए हैं। तो वहीं, बाढ़ से 1,36,203 लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि 15,422 हेक्टेयर फसल क्षेत्र प्रभावित हुआ है, जिससे कृषि भूमि को भारी नुकसान पहुंचा है।

इसके अलावा मरने वालों की संख्या भी बढ़ी है, शिवसागर जिले से तीन लोगों की मौत की खबर मिली है। जबकि दो लोग लापता हैं, दोनों शिवसागर के रहने वाले हैं। अधिकारियों ने बताया कि मौजूदा बाढ़ की स्थिति में किसी भी शहरी क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित नहीं हुई है। प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य जारी हैं और अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं। 

Also read: पीएम मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ अभियान का शुभारंभ,CIMS कालेज के युवाओं को मिला लाइव जुड़ने का मौका

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: चोट, संघर्ष और मेहनत के दम पर कॉमनवेल्थ ब्रॉन्ज, सीमा कालीरामन ने सुनाई सफलता की कहानी

Haryana News: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए महिला डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीतने वाली भिवानी की बेटी सीमा कालीरामन का अपने गृह जिले में भव्य स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और जयघोष के बीच सीमा का अभिनंदन हुआ। इस दौरान सीमा ने अपनी सफलता, संघर्ष, परिवार के सहयोग और भविष्य के लक्ष्यों को लेकर खुलकर बातचीत की।

Haryana News: हरियाणा में पर्यावरण संरक्षण पर राव नरबीर सिंह का संदेश, एक पौधा लगाकर 5 साल तक करें देखभाल

Haryana News: हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने युवाओं से सिंगल यूज प्लास्टिक का पूरी तरह बहिष्कार करने का आह्वान किया। प्लास्टिक प्रदूषण पर्यावरण के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है। ऐसे में युवा कपड़े के थैले तथा अन्य पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाकर इस अभियान का नेतृत्व करें।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast