Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: दिल्ली के उस्मानपुर में घर की छत गिरने से बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पति-पत्नी की मौत; बेटा सुरक्षित

Delhi News: दिल्ली के उस्मानपुर में घर की छत गिरने से बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पति-पत्नी की मौत; बेटा सुरक्षित

Usmanpur House Roof Collapses: दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, उत्तर-पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में एक घर की छत गिरने से पति-पत्नी की दुखद मौत हो गई। मृतकों की पहचान टिंकू (32) और उनकी पत्नी उर्मिला (30) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अचानक घर की छत गिरने से दंपति मलबे के ढेर के नीचे दब गए और उनकी मौत हो गई। हालंकि, घर में मौजूद बच्चे की जान बच गई हैं।

Also read: Aaj Ka Mausam: UP-बिहार समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट, गरज-चमक के साथ 75KMPH की स्पीड से चलेगी हवाएं; यहां पढ़े 03 अगस्त का मौसम अपडेट

कहां-कैसे हुआ हादसा?

बता दें, ये हादसा उस्मानपुर जिले के गोंडा क्षेत्र में स्थित जेपी नगर (जयप्रकाश नगर) में बीते रात करीब 10 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि दंपति किराए के मकान में रहते थे। हादसे वाले समय वह मकान के अंदर ही थे, लेकिन तभी अचानक घर की छत की स्लैब अचानक खिसककर गिर गई और ये हादसा हो गया। ये सब अतना अचानक हुआ कि दंपति को अपनी जान बचाने का मौका नहीं मिला और वह मलबे में फंस गए।

घटना के बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस, अग्निशमन विभाग के कर्मी और बचाव दल मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। मामले की जानकारी देते हुए वरिष्ठ थाना अधिकारी (STO) सुनील सागर ने बताया कि स्थानीय निवासी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और मलबे के नीचे से पीड़ितों को बाहर निकाला। जिसके बाद उन्हें तुरंत जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. संतोष ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हालांकि, मकान के ढहने के कारणों के बारे में और ज्यादा जानकारी के लिए छानबीन की जा रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ का धमाकेदार आगाज, पहले दिन ही 1.47 लाख से ज्यादा महिलाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

Delhi Lakshmi Yojana: दिल्ली सरकार द्वारा शुरू की गई दिल्ली लक्ष्मी योजना को राष्ट्रीय राजधानी की महिलाओं से भरपूर उत्साह मिला है। दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, पंजीकरण प्रक्रिया के पहले ही दिन 14.7 लाख से अधिक पंजीकरण दर्ज किए गए।

Aaj Ka Mausam: UP-बिहार समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट, गरज-चमक के साथ 75KMPH की स्पीड से चलेगी हवाएं; यहां पढ़े 03 अगस्त का मौसम अपडेट

03 August Ka Mausam: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज 03 अगस्त सोमवार के लिए देश के कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है। IMD के ताजा अपडेट के अनुसार. आज देश लगभग 15 राज्यों के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। उत्तर से लेकर पश्चिम और दक्षिण से लेकर पूर्व में झमाझम बादल बरसेंगे। इस दौरान 30 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं का दौर भी जारी रहेगा। तो चलिए जानते है आज देशभर में मौसम कैसा रहेगा?

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast