Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा बोर्ड 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, क्या आपने चेक किया?, जानें कब है आपका पहला पेपर

हरियाणा बोर्ड 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, क्या आपने चेक किया?, जानें कब है आपका पहला पेपर

HBSE Exam 2027:  अगर आप हरियाणा बोर्ड के 10वीं और 12वीं के छात्र हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने वार्षिक परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं मार्च के पहले हफ्ते से शुरू होंगी।बोर्ड की तरफ से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं 3 मार्च से 8 अप्रैल तक चलेंगी। वहीं, 10वीं की परीक्षाएं 4 मार्च से 26 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. शंकर लाल धूपड़ और सचिव दीपक बाबूलाल करवा ने संयुक्त रूप से बताया कि परीक्षाओं के संचालन को लेकर आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। बोर्ड ने परीक्षा की तैयारियां भी तेज कर दी हैं।

सब्जेक्ट वाइज डेटशीट का करना होगा इंतजार

अभी बोर्ड ने सिर्फ परीक्षा शुरू होने और खत्म होने की तारीखें बताई हैं। विषयवार विस्तृत डेटशीट अभी जारी नहीं की गई है। बोर्ड अधिकारियों के मुताबिक, जल्द ही पूरी डेटशीट जारी कर दी जाएगी।परीक्षार्थियों, अभिभावकों और स्कूलों को परीक्षा से जुड़ी हर नई जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर मिलती रहेगी। इसलिए छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सिर्फ बोर्ड की वेबसाइट से ही जानकारी लें।

पास होने के लिए चाहिए 33% अंक

हरियाणा बोर्ड में पास होने के लिए नियम बिल्कुल साफ हैं। किसी भी छात्र को पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है। साथ ही कुल मिलाकर भी 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है।अगर कोई छात्र इस मानक को पूरा नहीं कर पाता है, तो उसे निराश होने की जरूरत नहीं है। बोर्ड के नियमों के अनुसार, ऐसे छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा का विकल्प मिलेगा। इसके जरिए वे फेल हुए विषय में दोबारा परीक्षा देकर पास हो सकते हैं।

Also read: सैलरी में बंपर बढ़ोतरी! हर महीने ₹15400 बढ़ेगी सैलरी, एरियर में मिलेंगे लाखों रुपये, जानिए पूरा कैलकुलेशन

छात्र ऐसे करें तैयारी

बोर्ड ने परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है, इसलिए अब छात्रों के पास तैयारी के लिए ज्यादा समय नहीं बचा है। एक्सपर्ट्स की मानें तो छात्रों को अब रिवीजन पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। पुराने पेपर हल करें, कमजोर विषयों पर ज्यादा फोकस करें और टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करें।बोर्ड की तरफ से जल्द ही सब्जेक्ट वाइज डेटशीट भी आ जाएगी, जिसके बाद छात्रों को अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने में और आसानी होगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सैलरी में बंपर बढ़ोतरी! हर महीने ₹15400 बढ़ेगी सैलरी, एरियर में मिलेंगे लाखों रुपये, जानिए पूरा कैलकुलेशन

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन के अनुमान के मुताबिक, 8वां वेतन आयोग लागू होने के बाद कर्मचारियों और पेंशनर्स को हर महीने औसतन 15,400 रुपये ज्यादा मिल सकते हैं।इतना ही नहीं, हर एक लाभार्थी को औसतन करीब 3.40 लाख रुपये का एरियर भी मिलने का अनुमान है।

Delhi AQI: दिल्ली में प्रदूषण से राहत नहीं...कई इलाकों में AQI 270 पार, वजीरपुर-बवाना का हाल बेहाल

Delhi AQI Today: देश की राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता लगातार खराब बनी हुई है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के ताजा डेटा के अनुसार, आज 27 नवंबर शुक्रवार को दिल्ली की एयर क्वालिटी 'खराब' कैटेगरी में रही, सुबह 8 बजे ओवरऑल एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 220 रिकॉर्ड किया गया। लिस्टेड मॉनिटरिंग स्टेशनों में, वज़ीरपुर में सबसे ज़्यादा AQI 273 रिकॉर्ड किया गया, जो 'खराब' कैटेगरी में आता है, इसके बाद बवाना में 266, पंजाबी बाग में 260 और चांदनी चौक में 257 AQI दर्ज किया गया। IGI एयरपोर्ट (T3) पर AQI 289 दर्ज किया गया, जबकि ITO पर 285 रिकॉर्ड किया गया, दोनों 'खराब' कैटेगरी में हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast