Search KhabarFast

Press ESC to close

Horoscope Today 26 November 2026, Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान

Horoscope Today 26 November 2026, Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान

Horoscope Today 26 November 2026, Aaj Ka Rashifal: आज 26 नवंबर 2026 का दिन है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार कुछ राशियों के लिए आज का दिन खुशियां और तरक्की लेकर आ सकता है, जबकि कुछ लोगों को अपने खर्चों और स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा। मिथुन राशि वालों के लिए दिन अनुकूल रहने के संकेत हैं, लेकिन कारोबार में सावधानी जरूरी होगी। वहीं तुला राशि के जातकों को सेहत और महत्वपूर्ण फैसलों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे घर और मन दोनों में खुशी का माहौल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कारोबारियों को पैसों के लेन-देन और खर्च करते समय सावधानी बरतनी होगी। विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। सेहत को नजरअंदाज न करें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों का दिन कामकाज की व्यस्तता में गुजर सकता है। नौकरी करने वालों पर काम का दबाव बढ़ सकता है। ऐसे में परिवार और माता-पिता के लिए भी समय निकालना जरूरी होगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अनावश्यक खर्चों से बचें और बजट बनाकर चलें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन अच्छा रहने के संकेत हैं। कारोबार से जुड़े लोगों को कोई भी कदम उठाने से पहले पूरी जानकारी जुटानी चाहिए। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकता है, लेकिन बातचीत से स्थिति संभल सकती है। परिवार के साथ किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को आज अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। छोटी-छोटी बातों पर बहस करने से रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। किसी महिला के माध्यम से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। भाई-बहनों के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। कपड़ों और दूसरी घरेलू चीजों पर खर्च बढ़ सकता है। परिवार में विचारों का अंतर भी सामने आ सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों का मन आज शांत रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं। आमदनी में बढ़ोतरी और समाज में मान-सम्मान मिलने के योग हैं। हालांकि काम के दौरान कुछ चुनौतियां भी सामने आ सकती हैं। ऐसे में धैर्य बनाए रखें और मेहनत जारी रखें।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों में आत्मविश्वास बना रहेगा, लेकिन बातचीत और व्यवहार में संयम रखना जरूरी होगा। परिवार में शांति बनाए रखने की कोशिश सफल हो सकती है और भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। किसी मित्र की मदद से कारोबार में बदलाव की योजना बन सकती है। व्यापारियों को किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करने से बचना चाहिए।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को आज अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव महसूस हो सकता है। किसी भी व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें। कोई बड़ा फैसला लेने से पहले उसके सभी पहलुओं पर विचार करना बेहतर रहेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और अपनों का सहयोग भी मिलेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए योग और ध्यान करना फायदेमंद साबित हो सकता है। आर्थिक मामलों में लापरवाही करने वालों को आज पैसों की अहमियत समझ आ सकती है। इसलिए खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। कारोबार से जुड़े लोगों की कोई बड़ी डील फाइनल होने की संभावना है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आने वाला समय बेहतर हो सकता है। हालांकि आज गैर-जरूरी चीजों पर खर्च बढ़ने की आशंका है। बचत को लेकर जीवनसाथी या माता-पिता से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। परिवार में किसी छोटी बात को लेकर विवाद हो सकता है। संतान के भविष्य को लेकर जरूरत से ज्यादा चिंता करने से बचें।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों की सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा और काम के अच्छे नतीजे सामने आ सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य से अच्छा रहने की उम्मीद है। घरेलू महिलाओं के लिए दिन अनुकूल रह सकता है। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं को समझना जरूरी होगा। विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों की कोई पुरानी योजना आज पूरी हो सकती है। पढ़ाई और करियर से जुड़े लोगों को बदलाव के नए अवसर मिल सकते हैं, जो आगे चलकर लाभकारी साबित होंगे। कारोबारियों को आर्थिक फायदा होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ लंबे समय से चला आ रहा मनमुटाव भी दूर हो सकता है।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रह सकता है। किसी जरूरी काम में अनुभवी व्यक्ति की सलाह और सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ घूमने या फिल्म देखने का कार्यक्रम बन सकता है। पुरानी बातों को बार-बार याद करने के बजाय वर्तमान पर ध्यान दें। माता-पिता की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, इसलिए उनका ख्याल रखें।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Today 25 November 2026, Aaj Ka Rashifal: बुधवार को इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक का हाल

Horoscope Today 25 November 2026, Aaj Ka Rashifal: 25 नवंबर 2026, बुधवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। ग्रहों की स्थिति के अनुसार कुछ राशि वालों को करियर और कारोबार में सफलता मिलने के संकेत हैं, तो कुछ को आर्थिक मामलों और पारिवारिक रिश्तों में सतर्कता बरतनी होगी। कर्क राशि के जातकों को विवादों से दूरी बनाकर रखनी होगी, जबकि वृश्चिक राशि वालों के लिए सामाजिक संपर्क बढ़ने और प्रतिष्ठित लोगों से मिलने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं कि बुधवार का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा और किन मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है।

Utpanna Ekadashi 2026: उत्पन्ना एकादशी पर कब करें भगवान विष्णु की पूजा? नोट करें व्रत की सही तारीख और शुभ मुहूर्त

Utpanna Ekadashi Vrat: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन पूरे विधि-विधान के साथ भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और व्रत भी रखा जाता है। वैसे तो सालभर में कुल 24 एकादशियां आती हैं, लेकिन अधिक मास के जुड़ने से इसकी संख्या 26 हो जाती है। धार्मिक दृष्टि से इन सभी एकादशियों को अहम माना गया है। ठीक उसी तरह उत्पन्ना एकादशी को भी महत्व दिया जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन देवी एकादशी प्रकट हुई थीं, जिसके बाद से एकादशी व्रत की परंपरा शुरु हुई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast