हिंदू धर्म में दिवाली का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। हर साल कार्तिक मास की अमावस्या को दिवाली मनाई जाती है। ठीक उसी तरह कार्तिक महीने की पूर्णिमा को देव दिवाली का पर्व मनाया जाता है, जिसका विशेष महत्व है। इस दिन काशी में गा घाटों पर लाखों दीयों से जगमगा उठने वाले दृश्य के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध है। तो चलिए जानते है इस साल देव दीपावली कब मनाई जाएगी।
देव दीपावली कब मनाई जाएगी?
हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 23 नवंबर 2026 को रात 11:42 बजे शुरू होगी, जिसका समापन 24 नवंबर को शाम 8:23 बजे होगा। ऐसे में उदया तिथि को महत्व देते हुए 24 नवंबर को ही देव दीपावली मनाई जाएगी।
पूजा विधि और दीपदान
देव दीपावली के सुबह गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान का विशेष महत्व है। इस दिन शिव पूजा और दान-पुण्य किया जाता है। इस दिन शाम के समय प्रदोष काल में 11, 21, 51 या 108 दीप जलाए जाते हैं। ये सभी दीप घर के मुख्य द्वार, तुलसी के पास, मंदिर या नदी-घाट पर जलाए जाते है। इस दौरान काशी जगमगा उठता है। देव दीपावली के दिन दीपदान करने से सकारात्मकता का प्रवाह रहता है। रोशनी से अंधकार दूर होता है।
Also read: HOROSCOPE TODAY 12 NOVEMBER 2026, AAJ KA RASHIFAL: 12 नवंबर को इन 2 राशियों की बढ़ेगी मुश्किल! किसे मिलेगा धन लाभ? पढ़ें राशिफल