Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत में दोस्ती का खौफनाक अंत! युवक की मौत पर परिजनों ने उठाए सवाल

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत में दोस्ती का खौफनाक अंत! युवक की मौत पर परिजनों ने उठाए सवाल

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत के गांव जाजल टोंकी में एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान संजय के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने उसके दोस्तों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का आरोप है कि शराब पीने के दौरान दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और संजय के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। परिजनों ने पीट-पीटकर जान लेने का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही बहालगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत नागरिक अस्पताल भिजवा दिया।

सोनीपत के गांव जाजल टोंकी में उस समय सनसनी फैल गई, जब संदिग्ध परिस्थितियों में संजय का शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही बहालगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। वहीं, मृतक के परिजनों ने उसके दोस्तों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार के मुताबिक, संजय दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। परिजनों का आरोप है कि कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और संजय के साथ जमकर मारपीट की गई।परिवार का दावा है कि मृतक के चेहरे और मुंह पर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और न्याय दिलाने की मांग की है। फिलहाल बहालगढ़ थाना पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

जांच में जुटी पुलिस

वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसीपी विपिन कादयान ने बताया कि गांव जाजल टोंकी में संजय नाम के युवक का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही बहालगढ़ थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत नागरिक अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा में SC/ST मामलों पर CM सैनी सख्त, 5 शहरों में बनेंगे स्पेशल कोर्ट; 60 दिन में 100% चार्जशीट दाखिल करने के दिए निर्देश

CM Saini on SC/ST Cases: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पुलिस और एडमिनिस्ट्रेटिव अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) से जुड़े मामलों में 60 दिनों के अंदर 100 परसेंट चार्जशीट फाइल करना पक्का करें। उन्होंने चेतावनी दी कि पीड़ितों को न्याय दिलाने में कोई लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री चंडीगढ़ में स्टेट लेवल विजिलेंस और मॉनिटरिंग कमेटी की मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे थे, जिसमें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार रोकथाम) एक्ट, 1989 और नागरिक अधिकार संरक्षण एक्ट, 1955 को लागू करने का रिव्यू किया गया था। सोशल जस्टिस एंड एम्पावरमेंट मिनिस्टर कृष्ण कुमार बेदी भी मौजूद थे।

Uttarakhand News: स्वच्छता में रुद्रपुर का डंका! हिमालयी राज्यों में बना नंबर-1, राष्ट्रपति ने दिया राष्ट्रीय पुरस्कार

Uttarakhand News: स्वच्छता के क्षेत्र में रुद्रपुर नगर निगम ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर शहर का गौरव बढ़ाया है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत रुद्रपुर नगर निगम को क्लीन हिमालयन सिटी श्रेणी में हिमालयी राज्यों में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि के साथ रुद्रपुर ने स्वच्छता के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान स्थापित की है। नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित भव्य समारोह में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रुद्रपुर नगर निगम को प्रथम पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। यह सम्मान महापौर विकास शर्मा और नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पांडे ने प्राप्त किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast