Search KhabarFast

Press ESC to close

एक करोड़ दो, वरना मौत! रंगदारी मांगने वाले दो बदमाशों को कैथल पुलिस ने दबोचा

एक करोड़ दो, वरना मौत! रंगदारी मांगने वाले दो बदमाशों को कैथल पुलिस ने दबोचा

Haryana News: हरियाणा के कैथल में पुलिस ने एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और रंगदारी की रकम न देने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद काबू किया है। वीरवार सुबह एंटी-एक्सटॉर्शन सेल की टीम और आरोपियों के बीच पाडला-गुहणा रोड पर मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों आरोपियों को पैर में गोली लगी। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को काबू कर उपचार के लिए नागरिक अस्पताल कैथल पहुंचाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरकिरत सिंह और कर्मबीर सिंह निवासी जिला अमृतसर, पंजाब के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, थाना सदर क्षेत्र के गांव पाडला निवासी एक व्यक्ति से आरोपियों द्वारा एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। आरोपियों ने रंगदारी की रकम नहीं देने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस संबंध में मामला सामने आने के बाद कैथल पुलिस ने गंभीरता से कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एंटी-एक्सटॉर्शन सेल की टीम लगातार आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। वीरवार सुबह एंटी-एक्सटॉर्शन सेल प्रभारी एएसआई तरसेम कुमार की टीम को आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पाडला-गुहणा रोड पर कार्रवाई की। इसी दौरान पुलिस टीम का आरोपियों से आमना-सामना हो गया और दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों को पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस टीम ने उन्हें काबू कर लिया। पुलिस ने बिना देरी किए दोनों घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल कैथल पहुंचाया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी गांव पाडला निवासी उक्त व्यक्ति पर हमला करने के इरादे से आए थे। कैथल पुलिस की सतर्कता और समय रहते की गई कार्रवाई से संभावित वारदात को टाल दिया गया तथा दोनों आरोपियों को काबू कर लिया गया। दोनों आरोपी पंजाब के अमृतसर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जांच के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि रंगदारी मांगने की वारदात में इनके साथ अन्य कौन-कौन व्यक्ति शामिल हैं तथा इनके आपराधिक नेटवर्क के तार कहां तक जुड़े हुए हैं। पुलिस आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य संभावित वारदातों में उनकी संलिप्तता की भी जांच करेगी।

पुलिस ने आमजन से की अपील

कैथल पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। रंगदारी, धमकी और संगठित अपराध जैसी गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आमजन से अपील है कि किसी भी प्रकार की रंगदारी या धमकी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत में दोस्ती का खौफनाक अंत! युवक की मौत पर परिजनों ने उठाए सवाल

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत के गांव जाजल टोंकी में एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान संजय के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने उसके दोस्तों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का आरोप है कि शराब पीने के दौरान दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और संजय के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। परिजनों ने पीट-पीटकर जान लेने का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही बहालगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत नागरिक अस्पताल भिजवा दिया।

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की कायराना हरकत! दो SPO की गोली मारकर हत्या, जंगल में मिला शव

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दो अलग-अलग घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है। किश्तवाड़ जिले में बुधवार से लापता दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स (SPO) के शव गुरुवार सुबह बरामद हुए हैं। दोनों जवानों की गोलियों से छलनी हालत में लाश मिली।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast