Search KhabarFast

Press ESC to close

Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से शुरू हो रहा छठ महापर्व, पहले दिन कद्दू-भात खाने की है परंपरा; जानें इसके पीछे का खास महत्व

Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से शुरू हो रहा छठ महापर्व, पहले दिन कद्दू-भात खाने की है परंपरा; जानें इसके पीछे का खास महत्व

Kaddu Bhaat Tradition Chhath Puja: हिंदू धर्म में छठ महापर्व का विशेष महत्व है, जिसकी शुरुआत नहाय-खाय की परंपरा से होती है। जो इस साल 13 नवंबर 2026 शुक्रवार से लेकर 16 नवंबर 2026 सोमवार तक मनाया जाएगा। छठ महापर्व का पहला दिन नहाय-खाय के नाम से जाना जाता है, जो इस साल 13 नवंबर को पड़ रहा है। इस दिन व्रती पवित्र नदी में स्नान करती है और इसके बाद सात्विक भोजन ग्रहण करती हैं। लेकिन ये भोजन सामान्य सात्विक भोजन से अलग होता है। इसमें लौकी या कद्दू चावल और चने की दाल को शामिल किया जाता है।

छठ महापर्व के पहले दिन नहाय-खाय के दिन कद्दू-भात बनाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि छठ पूजा के पहले दिन इसी खास भोजन को खाने की परंपरा क्यों है? तो चलिए इसके पीछे की मान्यता के बारे में जानचे है। 

Also read: Dev Uthani Ekadashi 2026: इस दिन चातुर्मास का होगा समापन, नोट करें देवउठनी एकादशी का सही तारीख और व्रत पारण का शुभ मुहूर्त

छठ महापर्व की शुरुआत

हिंदू धर्म में छठ महापर्व चार दिनों तक मनाया जाता है। जिसकी शुरुआत कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से होती है। पहले दिन नहाय-खाय होता है। दूसरे दिन खरना होता है, जिसके बाद करीब 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होता है। तीसरे दिन व्रत के साथ संध्या अर्घ्य दिया जाता है। आखिरी दिन सूर्य अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाता है। इन दिनों सूर्य देव और छठी मैया की पूजा की जाती है। इस दौरान व्रती को सुखी जीवन, संतान की लंबी उम्र और परिवार की समृद्धि की कामना करती है।

नहाय-खाय पर कद्दू-भात खाने परंपरा?

छठ पूजा में नहाय-खाय के दिन कद्दू-भात खाने के पीछे धार्मिक और पारंपरिक मान्यताएं जुड़ी हुई हैं। छठ महापर्व में शुद्धता और सात्विकता का विशेष ध्यान रखा जाता है। कद्दू को एक सात्विक सब्जी कहा जाता है, जिसे मुख्य रूप से शुद्ध माना जाता है।  इसलिए नहाय-खाय के दिन कद्दू की सब्जी, अरवा चावल और चने की दाल बनाने की परंपरा है। इसे आस्था, अनुशासन और शुद्धता की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। 
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Today 11 November 2026, Aaj Ka Rashifal: भाई दूज पर इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ से करियर तक मिलेंगे शुभ संकेत

Horoscope Today, 11 November 2026, Aaj Ka Rashifal:आज 11 नवंबर 2026 बुधवार का दिन है, जो धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। आज भाई दूज यानी यम द्वितीया का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन चंद्रमा पूरे दिन वृश्चिक राशि में रहेंगे। इसके अलावा ग्रहों की बदलती स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ सकता गै। इससे आर्थिक स्थिति, प्रेम संबंधों, सेहत, करियर में बदलाव हो सकता है। तो चलिए सभी 12 राशियों के बारे जानते है।

Govardhan Puja 2026: गोवर्धन पूजा आज, सुबह से शाम तक कब है पूजा का शुभ समय? यहां जानें मुहूर्त, पूजन विधि और मंत्र

Govardhan Puja Muhurat: दिवाली के बाद आज 10 नवंबर 2026 मंगलवार को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है। जिसका हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस दिन पूरे विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण, गोवर्धन पर्वत और गौ माता की पूजा की जाती है। जिससे घर में सुख-समृद्धि आती है और भगवान श्रीकृष्ण की कृपा बनी रहती है। तो चलिए गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और मंत्र के बारे में जानते है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast