Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: दिल्ली में भीषण सड़क हादसा, डंपर-ऑटो की टक्कर में 3 की मौत, 5 घायल

Delhi News: दिल्ली में भीषण सड़क हादसा, डंपर-ऑटो की टक्कर में 3 की मौत, 5 घायल

Delhi Road Accident: राजधानी दिल्ली के उत्तर पूर्वी जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सोनिया विहार इलाके में पुश्ता नंबर-5 पर डंपर और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। हादसे में तीन साल की एक मासूम बच्ची सुरक्षित बच गई। घायलों को इलाज के लिए जग प्रवेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब 5 बजकर 17 मिनट पर सोनिया विहार के पुश्ता नंबर-5 पर डंपर और ऑटो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। बताया जा रहा है कि ऑटो में कई लोग सवार थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और PCR की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और तत्काल जग प्रवेश अस्पताल पहुंचाया गया।

दो पुरुषों और नवजात बच्ची की मौत

अस्पताल में डॉक्टरों ने दो अज्ञात पुरुषों और एक नवजात बच्ची को मृत घोषित कर दिया। हादसे में पांच अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, तीन साल की एक बच्ची इस भीषण हादसे में सुरक्षित बच गई। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान और घायलों की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

हादसे में शामिल डंपर का रजिस्ट्रेशन नंबर DL1LY 5990 और ऑटो का नंबर DL1RAB 5531 बताया गया है। सोनिया विहार थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दुर्घटना किसकी लापरवाही से हुई। जांच के बाद ही हादसे की पूरी स्थिति सामने आ सकेगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, फूल सिंह समेत 5 आरोपियों पर MCOCA कोर्ट का शिकंजा; बढ़ी पुलिस कस्टडी

Tiger Shroff firing case: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग केस में बड़ा अपडेट सामने आया है। महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ़ ऑर्गनाइज़्ड क्राइम एक्ट (MCOCA) के तहत एक स्पेशल कोर्ट ने इस मामले में फूल सिंह और चार दूसरे आरोपियों की पुलिस कस्टडी 16 नवंबर तक बढ़ा दी है। पांचों आरोपियों को स्पेशल MCOCA कोर्ट में पेश किया गया, जहां पुलिस ने केस की आगे की जांच के लिए उनकी कस्टडी सात दिन बढ़ाने की मांग की। बता दें, यह डेवलपमेंट मुंबई क्राइम ब्रांच द्वारा 18 अक्टूबर, 2026 को मुंबई के जुहू इलाके में रिपोर्ट की गई फायरिंग की घटना की चल रही जांच के बीच हुआ है।

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर चला बुलडोजर, कोलकाता नगर निगम ने हटाया फुटपाथ पर बना अस्थायी ढांचा

Abhishek Banerjee Bulldozer Action: कोलकाता नगर निगम के अधिकारियों ने आज 12 नवंबर 2026 गुरुवार सुबह राज्य की राजधानी में तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर एक अस्थायी ढांचे को हटा दिया। KMC के अधिकारी सुबह TMC महासचिव के कालीघाट घर पर बुलडोजर लेकर पहुंचे और सांसद के घर के सामने बांस से बने एक ढांचे को हटा दिया। यह ढांचा फुटपाथ पर था और नागरिक अधिकारियों ने कहा कि इससे फुटपाथ का इस्तेमाल करने वाले स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast