Search KhabarFast

Press ESC to close

Dev Deepawali 2026: दीपदान से लेकर अन्नदान तक...देव दीपावली पर इन चीजों के दान से घर में होती है बरकत, यहां जानें किन वस्तुओं से बचना चाहिए

Dev Deepawali 2026: दीपदान से लेकर अन्नदान तक...देव दीपावली पर इन चीजों के दान से घर में होती है बरकत, यहां जानें किन वस्तुओं से बचना चाहिए

Dev Deepawali Daan: दिवाली हिंदू धर्म के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है, जिसे बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस पांच दिवसीय पर्व के ठीक 15 दिन बाद देवताओं की दिवाली आती है, जिसे देव दीपावली के नाम से जाना जाता है। इस दिन गंगा जैसी पवित्र नदियों में स्नान, दीपदान के साथ अन्य दान का विशेष महत्व है। जिससे घर-परिवार में सुख-शांति-समृद्धि बनी रहती है। इस दिन दान-पुण्य करने से  भगवाग का आर्शीवाद मिलता है। लेकिन क्या आप जानते है इस दिन किन चीजों का दान करना चाहिए और किन चीजों का नहीं। तो चलिए दान करने की इस परंपरा के बारे में जानते है।

देव दीपावली की तिथि

हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को देव दीपावली का पावन पर्व मनाया जाता है। पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 23 नवंबर रात 11:42 बजे होगी। जिसका समापन 24 नवंबर रात 8:23 बजे होगा। ऐसे में उदया तिथि को महत्व देते हुए देव दीपावली 24 नवंबर को ही मनाई जाएगी। इस दिन चारों तरफ दीपों की रोशनी जगमगाती रहती है।

देव दीपावली की पूजा का शुभ-मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त (स्नान-दान) - सुबह 5:03 से 5:57 बजे तक
पूजा का शुभ समय - सुबह 5:03 से 7:47 बजे तक 
दीपदान - शाम 5:08 से 7:47 बजे तक  

Also read: Horoscope Today 19 November 2026, Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि को मिलेगी तरक्की, सिंह पर बरसेगी खुशियां; जानें 12 राशियों का हाल

क्यों मनाई जाती है देव दीपावली?

पौराणिक कथाओं के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नाम के राक्षस का वध किया था। भगवान शिव की इस जीत की खुशी मनाने के लिए सभी देवी-देवता धरती पर आए यानी काशी पधारे और वहां दीप जलाकर खुशियां मनाई, जिसे देव दीपावली कहा जाने लगा। और तब से लेकर देव दीपावली के दिन वाराणसी के अस्सी घाट को सजाया गया और मिट्टी के दीए जलाए गए।

देव दीपावली के दिन क्या करें दान?

1. दीपदान 
2. अन्नदान 
3. कपड़े दान
4. घी, तिल और दीपक का दान
5. तुलसी के पौधे का दान

देव दीपावली के दिन क्या न करें दान?

1. नमक का दान
2. लोहे की चीजों का दान
3.  पुराने फटे-गंदे कपड़ों का दान
4. प्लास्टिक की चीजों का दान न करें     

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Today 19 November 2026, Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि को मिलेगी तरक्की, सिंह पर बरसेगी खुशियां; जानें 12 राशियों का हाल

Horoscope Today 19 November 2026, Aaj Ka Rashifal: आज का दिन यानी गुरूवार कई राशियों के लिए नए अवसर और खुशियां लेकर आ सकता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार मिथुन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और रुका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं। वहीं कर्क राशि वालों के लिए तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। सिंह राशि के जातकों का मान-सम्मान बढ़ने के संकेत हैं। कुछ राशियों को स्वास्थ्य, पारिवारिक रिश्तों और आर्थिक फैसलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

November 2026 Shubh Muhurat:क्या आप भी करने जा रहे है गृह प्रवेश, इस दिन है शुभ मुहूर्त; नोट कर लें तारीख

November 2026 Shubh Muhurat: भारत में धार्मिक मान्यता के अनुसार शुभ कार्य, शुभ मुहूर्त में किया जाता है। अच्छा काम करने के लिए हर दिन शुभ नहीं होता। नवंबर माह चल रहा है और इस महीने में लोग शादी-विवाह के अलावा गृह प्रवेश भी करते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast