Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली के कश्मीरी गेट में तेज रफ्तार का कहर!, फॉर्च्यूनर ने ऑटो को उड़ाया, 2 की मौके पर मौत

दिल्ली के कश्मीरी गेट में तेज रफ्तार का कहर!, फॉर्च्यूनर ने ऑटो को उड़ाया, 2 की मौके पर मौत

Kashmiri Gate Accident News: दिल्ली के कश्मीरी गेट में मंगलवार-बुधवार की आधी रात को तेज रफ्तार ने कहर बरपा दिया। करीब 1 बजे एक बेकाबू फॉर्च्यूनर ने ऑटो को इतनी जोर से टक्कर मारी कि ऑटो सड़क पर पलट गया। सिर्फ ऑटो ही नहीं, वहां खड़े कई लोग भी इस गाड़ी की चपेट में आ गए। देर रात हादसा होने से लोगों में दहशत का माहौल हो गया। वहीं घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

इलाज के दौरान 2 लोगों ने दम तोड़ दिया

हादसे के वक्त ऑटो में 3 लोग बैठे थे। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस के अनुसार इस हादसे में कुल 8 लोग घायल हुए थे। सभी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान 2 लोगों ने दम तोड़ दिया। 6 लोग अभी भी घायल हैं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा हैं की जमानत पर ड्राइवर को छोड़ दिया गया था पर , अब पुलिस उसे ढूंढ रही है। हादसे के बाद पुलिस ने फॉर्च्यूनर चलाने वाले शख्स को पकड़ लिया था।

Also read: Delhi News: यमुना सफाई अभियान में जैकी श्रॉफ और ईशा गुप्ता के साथ उतरीं CM रेखा गुप्ता, दिल्लीवालों से की खास अपील

पुलिस आरोपी की तलाश कर रही

जानकारी के अनुसार वो किसी बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करता है। बुधवार सुबह जब सभी घायल थे, तो उसे जमानत पर छोड़ दिया गया। लेकिन कुछ देर बाद ही 2 लोगों की मौत की खबर आ गई। इसके बाद पुलिस ने केस में धारा 304 बढ़ा दी है। अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है, जो जमानत के बाद से फरार बताया जा रहा है। वहीं पुलिस आरोपी की तालाश में जुट गई हैं। वहीं अभी घटना की पूरी जानकारी सामने नहीं आ पाई हैं।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पेंशन में होगा बंपर इजाफा? आज CBT की बड़ी मीटिंग, 1000 वाली पेंशन 3000 होने पर लगेगी मुहर?

EPFO Meeting Today: आज का दिन देश के करोड़ों EPF मेंबर और पेंशनर्स के लिए बहुत खास है। आज यानी 19 नवंबर को EPFO के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) की 240वीं बैठक होने जा रही है। ये बैठक दिल्ली के ईस्ट किदवई नगर स्थित EPFO हेडक्वार्टर में सुबह 10:15 बजे शुरू होगी।इस मीटिंग में सबसे बड़ा मुद्दा EPS-95 के तहत मिलने वाली न्यूनतम पेंशन को बढ़ाने का है।

PM Modi in FICCI: 12-13 साल में 50 करोड़ भारतीय गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा

PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने FICCI की वार्षिक आम बैठक और वार्षिक सम्मेलन 2026 को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज का अवसर विशेष है। FICCI अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे कर रहा है। एक संस्था का 100 वर्षों तक लगातार सजग और सक्रिय रहना, बदलते समय के साथ खुद को आगे बढ़ाना और देश की आर्थिक यात्रा में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते रहना, यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। मैं इस अवसर पर इस संस्था का हिस्सा रहे अतीत और वर्तमान के सभी साथियों का हृदय से अभिनंदन करता हूं। सबको बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।

PM Modi News: 'भारत एक बिल्कुल नया गेम खेल रहा है', GTA-6 के लॉन्च पर PM मोदी का बड़ा संदेश

PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रैंड थेफ्ट ऑटो (GTA) गेम की लोकप्रियता का इस्तेमाल करते हुए अपनी सरकार के 11 साल के कार्यकाल में हुए विकास को पेश किया है। GTA-6 लॉन्च होने के दिन पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने 2013 के भारत की स्थिति की तुलना मौजूदा आंकड़ों से करते हुए नौ प्रमुख सेक्टरों में हुए बदलावों को दिखाया। पीएम मोदी ने पोस्ट में लिखा, "भारत एक बिल्कुल नया गेम खेल रहा है!"

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast