Search KhabarFast

Press ESC to close

PM Modi News: 'भारत एक बिल्कुल नया गेम खेल रहा है', GTA-6 के लॉन्च पर PM मोदी का बड़ा संदेश

PM Modi News: 'भारत एक बिल्कुल नया गेम खेल रहा है', GTA-6 के लॉन्च पर PM मोदी का बड़ा संदेश

PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रैंड थेफ्ट ऑटो (GTA) गेम की लोकप्रियता का इस्तेमाल करते हुए अपनी सरकार के 11 साल के कार्यकाल में हुए विकास को पेश किया है। GTA-6 लॉन्च होने के दिन पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने 2013 के भारत की स्थिति की तुलना मौजूदा आंकड़ों से करते हुए नौ प्रमुख सेक्टरों में हुए बदलावों को दिखाया। पीएम मोदी ने पोस्ट में लिखा, "भारत एक बिल्कुल नया गेम खेल रहा है!"

GTA-5 सितंबर 2013 में रिलीज हुआ था, जबकि नरेंद्र मोदी ने मई 2014 में प्रधानमंत्री पद संभाला था। अब GTA-6 की रिलीज के मौके पर पीएम मोदी ने इन दोनों गेमिंग रिलीज के बीच के अंतराल को भारत में हुए विकास से जोड़कर पेश किया। उनके शेयर किए गए ग्राफिक में अर्थव्यवस्था, गरीबी, स्वच्छता, ऊर्जा, अंतरिक्ष, रेलवे, इंटरनेट, रक्षा और नक्सलवाद जैसे मुद्दों पर पहले और अब के आंकड़ों की तुलना की गई।

अर्थव्यवस्था और गरीबी के मोर्चे पर क्या बदला?

पीएम मोदी की पोस्ट के मुताबिक, 2014 से पहले भारत को 'फ्रैजाइल फाइव' अर्थव्यवस्थाओं में गिना जाता था, जबकि अब इसे दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल बताया गया है। ग्राफिक में अत्यधिक गरीबी के स्तर में भी बड़ी गिरावट का दावा किया गया है। इसके अनुसार, अत्यधिक गरीबी 27 प्रतिशत से घटकर 2.6 प्रतिशत रह गई है।

स्वच्छता और सोलर एनर्जी में बढ़ोतरी

ग्राफिक में स्वच्छ भारत मिशन की उपलब्धियों का भी जिक्र किया गया है। पीएम मोदी के मुताबिक, देश में सैनिटेशन कवरेज 2014 के 39 प्रतिशत से बढ़कर 100 प्रतिशत हो गया है। वहीं, सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की क्षमता 2.82 गीगावाट से बढ़कर 175 गीगावाट होने की बात कही गई है।

रेलवे और इंटरनेट के क्षेत्र में भी दिखाया बदलाव

प्रधानमंत्री की पोस्ट में रेलवे के विद्युतीकरण को भी प्रमुखता दी गई है। ग्राफिक के अनुसार, रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन का स्तर 20 प्रतिशत से बढ़कर 99.6 प्रतिशत हो गया है। इसके अलावा इंटरनेट डेटा की कीमतों में कमी को दिखाते हुए बताया गया कि 3G के दौर में एक जीबी डेटा की कीमत 308 रुपये थी, जो 5G के दौर में घटकर 7.51 रुपये रह गई है।

स्पेस और डिफेंस सेक्टर में भारत की प्रगति

अंतरिक्ष क्षेत्र में स्टार्टअप्स की संख्या एक से बढ़कर 440 होने का दावा किया गया है। वहीं, रक्षा क्षेत्र में भारत को पहले बड़े हथियार आयातक के रूप में दिखाने के मुकाबले अब 80 से ज्यादा देशों को रक्षा उपकरण निर्यात करने वाला देश बताया गया है। ग्राफिक में ब्रह्मोस मिसाइल का भी जिक्र किया गया है।

नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या में कमी का दावा

पीएम मोदी ने नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई को भी अपनी सरकार की उपलब्धियों में शामिल किया। पोस्ट के ग्राफिक में नक्सल हिंसा से प्रभावित जिलों की संख्या 182 से घटकर शून्य होने की बात कही गई है।

GDP ग्रोथ के आंकड़ों का भी किया जिक्र

भारत की आर्थिक तरक्की सरकार के विकास संबंधी दावों का अहम हिस्सा बनी हुई है। दिए गए आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में भारत की वास्तविक GDP में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि वास्तविक ग्रॉस वैल्यू एडेड (GVA) में 8.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस वृद्धि को घरेलू खपत, निवेश और निर्यात से समर्थन मिला।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पेंशन में होगा बंपर इजाफा? आज CBT की बड़ी मीटिंग, 1000 वाली पेंशन 3000 होने पर लगेगी मुहर?

EPFO Meeting Today: आज का दिन देश के करोड़ों EPF मेंबर और पेंशनर्स के लिए बहुत खास है। आज यानी 19 नवंबर को EPFO के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) की 240वीं बैठक होने जा रही है। ये बैठक दिल्ली के ईस्ट किदवई नगर स्थित EPFO हेडक्वार्टर में सुबह 10:15 बजे शुरू होगी।इस मीटिंग में सबसे बड़ा मुद्दा EPS-95 के तहत मिलने वाली न्यूनतम पेंशन को बढ़ाने का है।

PM Modi in FICCI: 12-13 साल में 50 करोड़ भारतीय गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा

PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने FICCI की वार्षिक आम बैठक और वार्षिक सम्मेलन 2026 को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज का अवसर विशेष है। FICCI अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे कर रहा है। एक संस्था का 100 वर्षों तक लगातार सजग और सक्रिय रहना, बदलते समय के साथ खुद को आगे बढ़ाना और देश की आर्थिक यात्रा में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते रहना, यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। मैं इस अवसर पर इस संस्था का हिस्सा रहे अतीत और वर्तमान के सभी साथियों का हृदय से अभिनंदन करता हूं। सबको बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast