Search KhabarFast

Press ESC to close

Kal Ka Mausam 12 November: कल 12 नवंबर को बदलेगा मौसम का मिजाज, दिल्ली-UP समेत 16 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी रहेगी जारी

Kal Ka Mausam 12 November: कल 12 नवंबर को बदलेगा मौसम का मिजाज, दिल्ली-UP समेत 16 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी रहेगी जारी

12 November Weather Update: एक तरफ दक्षिण में चक्रवात मुरासू के असर से कई राज्यों में मध्यम से भारी बारिश हो रही है, तो दूसरी तरफ उत्तर-पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कल 12 नवंबर 2026 गुरुवार के लिए बारिश के साथ तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया है। IMD ने कई इलाकों में मध्यम बारिश और आंधी-तूफान की आशंका जताई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की जा सकती है। तो चलिए IMD से जानते है कल 12 नवंबर का मौसम कैसा रहेगा।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने देश के लगभग 16 राज्यों के लिए बारिश की चेतावनी जारी किया है। इन राज्यों में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, राजस्थान, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और केरल शामिल हैं। इन राज्यों में तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं भी चवेगी। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों के लिए भी अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। जिस वजह से लैंडस्लाइड का खतरा भी बना हुआ है।

IMD के ताजा अपडेट के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नए पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख सकता है, जो 13 नवंबर तक प्रभावित कर सकता है। इस विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ी राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगा। बारिश का यह सिलसिला 13 नवंबर तक जारी रह सकता है।

दिल्ली में कैसा रहेगा कल का मौसम?  

देश की राजधानी दिल्ली में सर्दी दस्तक दे रहा है। इस बीच आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। IMD ने बताया कि दिल्ली में कल बारिश की उम्मीद है। इस दौरान 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। तो वहीं, अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।    

Also read: Jagdeep Dhankhar:पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ AIIMS में भर्ती, सुबह टहलने के दौरान हुए बेहोश

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Jagdeep Dhankhar:पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ AIIMS में भर्ती, सुबह टहलने के दौरान हुए बेहोश

Jagdeep Dhankhar Admits In Hospital:पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सुबह टहलने के दौरान वह बेहोश होकर गिर गए थे। जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया। जहां कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।

अब नोएडा से ग्रेटर नोएडा का सफर होगा आसान, एक्वा लाइन मेट्रो के विस्तार को मोदी कैबिनेट की मंजूरी; खर्च होंगे ₹2,390 करोड़

Noida to Greater Noida Metro Extension: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज 11 नवंबर 2026 बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने नोएडा मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-04 तक एक्वा लाइन मेट्रो रेल कॉरिडोर के विस्तार को मंज़ूरी दे दी है। यह कॉरिडोर 8.449 km लंबा होगा और इसमें 5 एलिवेटेड स्टेशन होंगे। एक रिलीज़ में कहा गया है कि इस कॉरिडोर के चालू होने पर, नोएडा और ग्रेटर नोएडा शहर में 71.878 km का एक्टिव मेट्रो रेल नेटवर्क होगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast