Govardhan Puja Muhurat: दिवाली के बाद आज 10 नवंबर 2026 मंगलवार को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है। जिसका हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस दिन पूरे विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण, गोवर्धन पर्वत और गौ माता की पूजा की जाती है। जिससे घर में सुख-समृद्धि आती है और भगवान श्रीकृष्ण की कृपा बनी रहती है। तो चलिए गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और मंत्र के बारे में जानते है।
गोवर्धन पूजा 2026 कब है?
हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है। प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 09 नवंबर की दोपहर 12:32 बजे शुरू हुई। जिसका समापन 10 नवंबर की दोपहर करीब 2 बजे होगा। ऐसे में उदया तिथि के आधार पर 10 नवंबर को ही गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाएगा।
गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त
प्रातःकाल पूजा मुहूर्त: सुबह 6:40 बजे से 8:50 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:43 बजे से दोपहर 12:26 बजे तक
प्रतिपदा तिथि समाप्त: दोपहर करीब 2:00 बजे
सायंकाल मुहूर्त: 03:46 PM से शाम 06:02 PM
Also read: Horoscope Today 10 November 2026, Aaj Ka Rashifal: मंगलवार को इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक का राशिफल
गोवर्धन पूजा की विधि
1. सबसे पहले ब्रह्मा मुहूर्त में उठकर स्नान करें और पूजा स्थल की सफाई करें।
2. इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण का ध्यान करें और गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाएं।
3. फिर धूप, दीप जलाएं और रोली, चंदन, अक्षत, फूल, नैवेद्य अर्पित करें।
4. इसके बाद गोवर्धन पर्वत को दूध, दही, गंगाजल और पंचामृत से प्रतीकात्मक रूप से स्नान कराएं।
5. फिर गौ माता को तिलक लगाकर फूल और गुड़ आदि अर्पित करें।
6. इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण को अन्नकूट यानी तरह-तरह के पकवानों का भोग लगाएं।
7. फिर गोवर्धन पर्वत की सात बार परिक्रमा करें और आरती करें।
गोवर्धन पूजा का मंत्र
गोवर्धन मंत्र:
गोवर्धन धराधार गोकुलत्राणकारक।
बहुबाहुकृतच्छाय गवां कोटिप्रदो भव॥
गौ माता की पूजा का मंत्र:
लक्ष्मीर्या लोकपालानां धेनुरूपेण संस्थिता।
घृतं वहति यज्ञार्थे मम पापं व्यपोहतु॥