Search KhabarFast

Press ESC to close

Dev Uthani Ekadashi 2026: इस दिन चातुर्मास का होगा समापन, नोट करें देवउठनी एकादशी का सही तारीख और व्रत पारण का शुभ मुहूर्त

Dev Uthani Ekadashi 2026:  इस दिन चातुर्मास का होगा समापन, नोट करें देवउठनी एकादशी का सही तारीख और व्रत पारण का शुभ मुहूर्त

Dev Uthani Ekadashi date: हिंदू धर्म में एकादशी के दिन का विशेष धार्मिक महत्व है। इस दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु जी की पूजा की जाती है और व्रत भी रखा जाता है। वैसे तो सालभर में 24 एकादशी आती है, जिसका अपना अलग-अलग महत्व है। लेकिन दिवाली के बाद आने वाली एकादशी का हिंदू धर्म में बेहद शुभ माना जाता है, जिसे देवउठनी एकादशी कहा जाता है। इस दिन की मान्यता यह है कि  इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योग निद्रा से जागते हैं और चातुर्मास का समापन होता है। इसी के बाद से मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। ऐसे में चलिए जानते है देवउठनी एकादशी कब मनाई जाएगी।

कब है देवउठनी एकादशी?

हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी यानी देवउठनी एकादशी मनाई जाती है। एकादशी तिथि की शुरुआत 20 नवंबर 2026 शुक्रवार को सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर होगी। जबकि इसका समापन अगले दिन 21 नवंबर 2026 शनिवार सुबह 6 बजकर 31 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के आधार पर 20 नवंबर को ही देवउठनी एकादशी पड़ रही है। इसी दिन व्रत रखा जाएगा। हालांकि वैष्णव परंपरा के अनुसार, 21 नवंबर को देवउठनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा।   

Also read: Bhai Dooj 2026: 10 या 11 नवंबर...भाई दूज की तारीख का कन्फ्यूजन अभी करें दूर, नोट करें तिलक का शुभ मुहूर्त

देवउठनी एकादशी की पूजा मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 5:01 बजे से 5:44 बजे तक
विजय मुहूर्त - दोपहर 1:53 बजे से 2:35 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त - शाम 5:26 बजे से 5:52 बजे तक
निशिता मुहूर्त - रात 11:40 बजे से 12:34 बजे तक

देवउठनी एकादशी व्रत पारण

हिंदू पंचांग के अनुसार, देवउठनी एकादशी व्रत का पारण 21 नवंबर शनिवार को होगा। इसके लिए व्रत पारण का शुभ समय दोपहर 1:10 बजे से 3:18 बजे तक रहेगा

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Today 9 NOVEMBER 2026, Aaj Ka Rashifal: सोमवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक का हाल

Horoscope Today 9 NOVEMBER 2026, Aaj Ka Rashifal: आज सोमवार, 9 नवंबर 2026 का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आ सकता है। ज्योतिषीय राशिफल के अनुसार, मिथुन राशि वालों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और उनके प्रयास सफल होने के योग हैं। वहीं सिंह राशि के जातकों को विवादों से दूर रहने और सोच-समझकर फैसले लेने की सलाह दी गई है। कुछ राशियों के लिए कारोबार और आर्थिक मामलों में लाभ के अवसर बन सकते हैं, जबकि कुछ को पारिवारिक और करियर से जुड़े मामलों में सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

Bhai Dooj 2026: 10 या 11 नवंबर...भाई दूज की तारीख का कन्फ्यूजन अभी करें दूर, नोट करें तिलक का शुभ मुहूर्त

Bhai Dooj Date:: दिवाली के दो दिन बाद भाई दूज का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र, अच्छी सेहत और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। लेकिन इस साल 2026 में भाई दूज की तारीख को लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति बनी हुई है। दरअसल, कुछ लोगों का कहना है कि भाई दूज का पावन पर्व 10 नवंबर को मनाया जाएगा, जबकि कुछ 11 नवंबर की तारीख को सही मान रहे है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast