
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां सुबह के समय वॉक पर निकले पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उन्हें दौड़ाकर चाकुओं से गोद डाला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब राजकुमार चौहान किसी काम से बाहर निकले थे। तभी घात लगाए बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए वह करीब 100 मीटर तक भागे, लेकिन हमलावरों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा और उन्हें पकड़कर ताबड़तोड़ चाकू मार दिए। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश को हत्या की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस वारदात के बाद एक बार फिर कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Leave a comment