Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News:भूपेंद्र हु़ड्डा ने कैसे हरियाणा में बचाया कांग्रेस का कुनबा? हारते-हारते राज्यसभा की एक सीट पर मिली जीत

Haryana News:भूपेंद्र हु़ड्डा ने कैसे हरियाणा में बचाया कांग्रेस का कुनबा? हारते-हारते राज्यसभा की एक सीट पर मिली जीत

Haryana Rajyasabha Election: हरियाणा के राज्यसभा चुनाव में हाई वोल्ट्रेज ड्रामा देखने को मिला। हालांकि, कांग्रेस ने एक सीट को अपने नाम कर लिया। इस जीत के पीछे भूपेंद्र हुड्डा ने अहम भूमिका निभाई। उनके ऑपरेशन हिमाचल के कारण कांग्रेस बेहद कम अंतर से एक सीट को अपने नाम कर लिया।

कांग्रेस के पांच विधायकों ने  क्रॉस वोट किया था। जिनमें से चार के वोट रिटर्निग ऑफिसर पंकज ने अमान्य घोषित कर दिया। भाजपा ने पूरा प्लान पहले ही तैयार कर रखा था। भाजपा ने निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदेल को अपने पक्ष में कर लिया था। दूसरी तरफ भूपेंद्र हुड्डा को पता था कि गलती की गुंजाइश बहुत कम है।

भूपेंद्र हुड्डा ने संभाला मोर्चा

2016में भी इसी तरह का विवाद हुआ था और कांग्रेस के 12विधायकों के वोट अमान्य करार कर दिए गए थे। 2022में भी कुलदीप बिश्नोई ने भाजपा को वोट कर दिया था और एक वोट अमान्य हो गया था। जिसके कारण कांग्रेस के अजय माकन को हार का सामना करना पड़ा था। लिहाजा उस घटना से सबक लेते हुए हुड्डा ने सावधानी से काम लिया। उन्होंने आफताब अहमद और चीफ विप बीबी बत्रा को कांग्रेस विधायकों को एकजुट रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

क्या है ऑपरेशन हिमाचल

बता दें कि 10 से 15 मार्च तक विधानसभा का सत्र स्थगित होने के बाद हुड्डा ने अहमद और बत्रा से कहा कि वह चंडीगढ़ से बाहर ना जाएं। वहीं, कांग्रेस विधायकों को हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना ले जाने के लिए कहा गया। जब दूरी की वजह से इनकार कर दिया गया तो हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सिखू से संपर्क किया गया और होटल बुक किया गया। जिसके बाद 13 मार्च को सभी कांग्रेस विधायक हुड्डा के आवास पर लंच के लिए गए। इसके बाद सभी विधायकों को हिमाचल प्रदेश पहुंचाया गया। 16 मार्च को सबको चंडीगढ़ लाया गया। उसके बाद सभी विधायक वोट डालने पहुंचे। वहीं, जब तक प्रत्याशी के जीत-हार का फैसला नहीं हो गया तब तक हुड्डा विधानसभा में ही रुके हुए थे।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

समुद्री लुटेरे और वॉर...अब जहाजों की सुरक्षा होगी और भी पुख्ता, सरकार देगी करोड़ों का बीमा कवर

Government Marine Insurance Pool: वैश्विक तनाव और समुद्री जोखिमों के बीच भारत सरकार ने शिपिंग उद्योग को मजबूत सुरक्षा कवच प्रदान करने का बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने शनिवार को भारत मैरीटाइम इंश्योरेंस पूल (Bharat Maritime Insurance Pool - BMI Pool) बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

Iran-US News:‘खत्म हुई होर्मुज स्ट्रेट की दिक्कत’ डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा दावा

Iran-US News: US और ईरान के बीच मतभेदों पर US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर कोई मतभेद हैं, तो हमें उन्हें सुलझाना होगा। मुझे नहीं लगता कि बहुत ज़्यादा बड़े मतभेद हैं। उन्होंने कहा कि यह दुनिया के लिए एक बहुत बड़ा और शानदार दिन होगा क्योंकि ईरान ने अभी-अभी घोषणा की है कि होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह से खुल गया है और बिजनेस और पूरे रास्ते के लिए तैयार है। लेकिन दुनिया की सबसे बड़ी नेवी के साथ, दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी मिलिट्री के साथ, हमने नेवल ब्लॉकेड बनाया है। मेरे पहले टर्म में, हमने इसे बनाया था। हम ईरान के मामले में तब तक पूरी ताकत और असर में रहेंगे जब तक ईरान के साथ हमारा ट्रांजैक्शन 100% पूरा और पूरी तरह से साइन नहीं हो जाता।

'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' में ईरानी गनबोट्स ने टैंकर पर बरसाईं गोलियां, पूरे इलाके में बढ़ा तनाव

Strait Of Hormouz: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। ब्रिटिश सेना ने 18 अप्रैल को पुष्टि की कि ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की 2 गनबोट्स ने उस टैंकर पर फायरिंग की, जो इस समुद्री मार्ग से गुजर रहा था। वहीं, यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर ने कहा कि टैंकर और उसमें सवार चालक दल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें