Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: अंबाला में पुलिस ने बदमाशों का किया एनकाउंटर, मर्डर केस में फरार थे दो आरोपियों

Haryana News: अंबाला में पुलिस ने बदमाशों का किया एनकाउंटर, मर्डर केस में फरार थे दो आरोपियों

Haryana News: हरियाणा के अंबाला की CIA 1टीम ने दो ऐसे शातिर चोर और हत्यारों को मुठभेड़ के दौरान काबू किया है। जो रिश्ते में पिता पुत्र है और जिन पर पहले भी करीब 15 मुकदमे चल रहे हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए CIA 1 इंचार्ज हरजिंदर सिंह ने बताया कि बीती 12-13 मार्च की रात को अंबाला के कालपी गांव में भैंस चोरी करने की नीयत से घर में घुसे और एक व्यक्ति की हत्या कर दी तो वहीं दूसरी जगह पर एक व्यक्ति को गंभीर चोट पहुंचाई थी। उस दिन के बाद लगातार पुलिस की कई टीमें कालपी सहा इलाके में गस्त कर रही है उसी कड़ी में आज अंबाला CIA 1की टीम मुलाना इलाके में चेकिंग कर रही थी।

इस दौरान एक बिना नंबर की बाइक दिखाई दी जिसे रोकने का इशारा किया गया परंतु वह पुलिस नाके को तोड़कर भाग गए। उनके पास हथियार दिखाई दिया। इस उपरांत अधिकारियों को इस मामले में सूचना दी गई और बीटी करवा कर पूरे इलाके में नाकाबंदी करवाई गई और बाइक का पीछा किया गया जो कुछ ही दूरी पर जाकर कच्चे रास्ते की तरफ मुड़ी तो वहां पर गिर गई और बाइक स्वरों में पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी जिसकी जवाबी कार्रवाई पुलिस ने फायरिंग की इस दौरान एक शख्स के पांव में गोली लगी और दूसरे के टांग में गोली लगी दोनों को काबू कर लिया गया और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

आरोपियों पर 14 से 15 मुकदमे दर्ज

शुरुआती पूछताछ में पता चला है एक का नाम फरियाद है दूसरे का नाम उस्मान है दोनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और दोनों ने ही मिलकर कालपी में भैंस चोरी की वारदात को अंजाम दिया और मालिक की हत्या की थी रिश्ते में पिता पुत्र है पहले भी इन पर 14से 15 मुकदमे दर्ज है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अमरावती सेक्स स्कैंडल से मचा हड़कंप, 4 आरोपी गिरफ्तार; SIT कर रही जांच

महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा क्षेत्र में सामने आए सेक्स स्कैंडल ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। इस मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 अन्य की गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है।

Haryana News: गुरुग्राम में बड़ी ठगी का पर्दाफाश, दबोचे गए 4 आरोपी, बॉलीवुड सितारों को भी बनाया शिकार

Haryana Crime News: हरियाणा के गुरुग्राम में ठगी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुग्राम पुलिस ने सस्ते दाम में सोने के सिक्के बेचने का लालच देकर रुपए और सोना ठगने वाले अन्तरराजीय गिरोह का भंडाफोड़ किया। साथ ही पुलिस ने इस गिरोह के 04 आरोपी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह गिरोह बॉलीवुड सितारों से भी ठघी कर चुका है। साथ ही इस गिरोह का मुख्य ठग लव यू” नाम की गुजराती फिल्म भी बना चुका है।

Punjab News: फरीदकोट में महिला एएसआई की दरिंदगी, पोती को हाथ-पैर बांधकर गेट से बांधा, पुलिस विभाग ने किया सस्पेंड

Punjab News: पंजाब के फरीदकोट स्थानीय डोगर बस्ती इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक महिला एएसआई ने अपनी 5 साल की पोती के साथ क्रूरता की हदें पार कर दीं। बताया जा रहा है कि महिला ने बच्ची के हाथ-पैर बांधकर उसे घर के बाहर गेट से कई घंटों तक धूप में बांधकर रखा। यह महिला एएसआई सरबजीत कौर थाना सदर में महिला मित्र के रूप में तैनात है। जैसे ही इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। एसएसपी फरीदकोट डॉ. प्रज्ञा जैन ने गंभीर नोटिस लेते हुए उक्त महिला एएसआई को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें