रक्षाबंधन के लिए इस बार दिल्ली के सदर बाजार में मिल रही हैं खास तरीके की राखी, जानकर हो जाएंगे शॉक्ड

रक्षाबंधन के लिए इस बार दिल्ली के सदर बाजार में मिल रही हैं खास तरीके की राखी, जानकर हो जाएंगे शॉक्ड

Rakshabandhan: रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक है, इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है। ये त्योहार भाई-बहने के प्यार का प्रतीक है। जिसे राखी का त्योहार कहा जाता है। इस दिन बहन भाई की कलाई पर राखी बंधती है और उसके सुखी जीवन की प्रार्थना करती है। इसके साथ ही भाई से बहन अपनी सुरक्षा का वचन लेती है। रक्षा बंधन हिन्दुओं को प्रमुख त्योहार है, जिसे पूरे भारत समेत अन्य देशों में भी मनाया जाता है। राखी खरीदने के लिए दिल्ली के बाजारों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

इस बार सदर में बिक रही अलग तरीके की राखी

एशिया की सबसे बड़ी मार्किट सदर बाजार है यहां दिल्ली के लोग राखियां खरीदने अधिक आते है। वहीं बहने अपने आइयों के लिए सही राखी की तलाश में बड़े बाजारों में निकल चुकी है। दरअसल, दिल्ली का सदर बाजार जैसा लोकप्रिय थोक बाजार लोगों की पहली पसंद बन गया है। यहां पर लोग समना खरीदने के लिए दूर-दूर से आते है लेकिन इस बार सदर बाजार मेकार्टून कैरेक्टर के साथ क्यूआर कोड वाली राखियां भी बिक रही हैं। इसे स्कैन करने पर राखी की खूबियां मोबाइल पर दिखेंगी। यहां आएं हुए लोगों में असमानता देखने को मिलती है।

सदर बाजार मार्किट कैसे जाएं

दिल्ली के सदर बाजारपहुंचने के लिए आपको सबसे पहले येलो मेट्रो लाइन से ‘चांदनी चौक’ मेट्रो स्टेशन पर उतरना होगा और गेट नंबर 5 से बाहर निकलते ही आप किसी भी रिक्शा से 15 से 20 मिनट में सदर बाजार में पहुंच जाएंगे। ‘सदर बाजार’ केवल रविवार के दिन बंद रहता है आप यहां सुबह 11:30 बजे से लेकर शाम के 7:00 बजे के बीच कभी भी आ सकते हैं।

Leave a comment