Rajyasabh Election: हरियाणा राज्यसभा चुनाव में हाईवोल्ट्रेज ड्रामा, एक-एक सीट पर भाजपा और कांग्रेस की हुई जीत

Rajyasabh Election: हरियाणा राज्यसभा चुनाव में हाईवोल्ट्रेज ड्रामा, एक-एक सीट पर भाजपा और कांग्रेस की हुई जीत

Haryana Rajyasabha Election: हरियाणा से राज्यसभा की दो सीटों पर 16 मार्च को हुए मतदान के बाद हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। वोटों की गिनती लगभग पांच घंटे तक रुकी रही। वहीं, मतगणना के बाद एक सीट पर भाजपा के उम्मीदवार संजय भाटिया और कांग्रेस के प्रत्याशी कर्मवीर बौद्ध विजेता बने। निर्दलीय प्रत्याशी सतीश नांदल को हार का मुंह देखना पड़ा। बता दें कि मतगणना के बाद संजय भाटिया को 31, कर्मबीर बौद्ध को 28 और सतीश नांदल को 27 वोट मिले।  

बता दें कि शाम पांच बजे से शुरू होने वाली मतगणना करीब साढ़े पांच घटे तक रुकी रही और रात साढ़े दस बजे दोबारा शुरू हुई। जिसके बाद एक बजे नतीजे घोषित किए गए। जिसमें कांग्रेस को एक और भाजपा को एक सीट मिली।

कांग्रेस विधायक का वोट रद्द

90 सदस्यी हरियाणा विधानसभा में 88 विधायकों ने वोट डाला। 88 वोट पोल होने के बाद जीत के लिए कोटा 30 रह गया। मतदान के लिए कांग्रेस के विधायक एक साथ ही मतदान करने पहुंचे थे, जहां बारी-बारी से सभी ने मतदान किया। दूसरी तरफ भाजपा ने चुनाव आयोग से कांग्रेस के दो विधायक के वोट में सीक्रेसी लीक होने की शिकायत की। इनमें ऐलनाबाद के कांग्रेस विधायक भरत सिंह बेनीवाल और टोहना से कांग्रेस विधायक परमवीर सिंह शामिल थे।

दूसरी तरफ हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज के वोट में सीक्रेसी लीक होने की शिकायत चुनाव अधिकारी से की गई। दोनों तरफ से शिकायत आने के बाद चुनाव अधिकारी की ओर से एक्शन लिया गया। इनका निपटारा रात लगभग 10 बजे हुआ। जिसमें कांग्रेस विधायक करमवीर सिंह का वोट रद्द पाया गया है और अनिल विज के वोट को सही करार दिया गया। उसके बाद मतगणना शुरू हुई। 

सीएम सैनी का कांग्रेस पर निशाना

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नतीजे आने के बाद देर रात एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस पर अपने विधायकों को बंधक बनाने और उन्हें अलग-अलग जगहों पर भेजने का आरोप लगाया। सीएम सैनी ने चुनाव में वोटिंग से कुछ ही दिन पहले कांग्रेस विधायकों को हिमाचल प्रदेश भेजे जाने को लेकर भी कांग्रेस को घेरा।

Leave a comment