
www.khabarfast.com
पुण्यतिथि पर पूर्व पीएम राजीव गांधी को किया याद
पुण्यतिथि पर कांग्रेस की वेबिनार आयोजित
कम्प्यूटर क्रांति लाने में राजीव का बड़ा योगदान
चंडीगढ़: देश के पूर्व पीएम राजीव गांधीको उनकी 76वीं पुण्यतिथि पर याद किया गया. हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा गुरुवार को "युवा व सशक्त भारत वेबिनार आयोजित किया गया. वेबिनार में सबसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी गई. वेबिनार का आयोजन हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा की अध्यक्षता में किया गया. वेबिनार में पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, वरिष्ठ नेत्री और विधायक किरण चौधरी ने हिस्सा लिया और अपने विचार साझा किए.
पूर्व पीएम राजीव गांधी ने सपने को धरातल पर उतारा
हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने वेबिनार में हिस्सा लेते हुए कहा कि राजीव गांधी जी ने निधन से पहले ही अपने सपने को देश के धरातल पर मूर्तरूप देकर उतारने के लिए अपने प्रधानमंत्री के महज 5साल के कार्यकाल में कई ऐसे कार्य किए, जिनके लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है. यह कहना गलत नहीं होगा कि आज जिस भारत में हम सांस ले रहे हैं. जिस आधुनिक भारत देश का लोहा आज पूरी दुनिया मान रही है. जिस भारत पर आज पूरी दुनिया की नजरें इनायत हैं. जिसे कल का विश्वशक्ति माना जा रहा है. यह राजीव गांधी जी की ही देन है. पूर्व पीएम राजीव गांधी ने देश में कंप्यूटर क्रांति लाने की दिशा में काम किया. पंचायती राज से जुड़ी संस्थाओं की मजबूती के लिए राजीव गांधी जी ने देश में पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त किया है. जिससे भारत का विकास लगातार होता रहा है.
इससे आगे कुमारी शैलजा का कहना है कि राजीव गांधी को भारत में दूरसंचार क्रांति लाने वाला नेता कहा जाता है. राजीव गांधी की पहल पर 1984में भारतीय दूरसंचार नेटवर्क की स्थापना के लिए सेंटर फॉर डिवेलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (C-DOT) की स्थापना हुई. फिर 1986में राजीव गांधी की पहल से ही MTNL की स्थापना हुई, जिससे दूरसंचार क्षेत्र में और प्रगति हुई. पहले देश में वोट देने की उम्र सीमा 21वर्ष थी जबकि, राजीव गांधी ने 18वर्ष की उम्र के युवाओं को मताधिकार देने का कदम उठाया.
अपने संबोधन में बोले पूर्व सीएम जयराम रमेश
पूर्व पीएम ने कम्प्यूटर को आम जन तक पहुंचाया
राजीव गांधी के कार्य प्रेरणा देते हैं- जयराम रमेश
इसके बाद वेबिनार में अपने विचार साझा करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने कहा कि राजीव गांधी जी का मानना था कि विज्ञान और तकनीक की मदद के बिना उद्योगों का विकास नहीं हो सकता है. उन्होंने कंप्यूटर तक आम जन की पहुंच को आसान बनाने के लिए कंप्यूटर उपकरणों पर आयात शुल्क घटाने की पहल की. देश राजीव गांधी जी के बलिदान को कभी नहीं भुला सकता. आज वह हमारे बीच नहीं हैं, परंतु उनके कार्य हमें सदैव प्रेरणा देते हैं.
हरियाणा के पूर्व सीएम ने भी किया संबोधित
पूर्व पीएम ने देश के युवाओं की क्षमता को परखा
भारत को वक्त के साथ चलना सिखाया- पूर्व पीएम
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इस अवसर पर कहा कि राजीव गांधी जी ने ही कभी भारत को मजबूत, महफूज़ और तरक्की की राह पर रफ्तार से दौड़ता मुल्क बनाने का सपना देखा था. तरक्की पसंद राजीव गांधी जी ने ही कभी भारत को वक्त के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना सिखाया था. भारत के जिन नौजवानों पर आज पूरी दुनिया की नजर है, उसकी ताकत को राजीव जी ने बहुत पहले ही भांप लिया था.
Leave a comment