Search KhabarFast

Press ESC to close

बैंक में नौकरी का सपना होगा पूरा! PNB ने खोला भर्ती का पिटारा, 8254 पदों पर होगी बंपर भर्ती

बैंक में नौकरी का सपना होगा पूरा! PNB ने खोला भर्ती का पिटारा, 8254 पदों पर होगी बंपर भर्ती

PNB Recruitment: बैंक में सरकारी नौकरी का सपना देखने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) वित्त वर्ष 2027-28 में कुल 8254 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। बैंक ने इन रिक्तियों को मंजूरी दे दी है। खास बात ये है कि इस भर्ती में प्रमोशन और सीधी भर्ती दोनों का मौका मिलेगा। यानी बैंक के अंदर काम कर रहे कर्मचारी भी अफसर बन सकेंगे और बाहर से तैयारी कर रहे युवा भी बैंक में एंट्री पा सकेंगे।

किस पद पर कितनी वैकेंसी?

कुल 8254 पदों में 4380 पद जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-1 (JMGS-1) यानी ऑफिसर के हैं और 3874 पद क्लर्क कैडर के हैं।JMGS-1 का हिसाब: इसमें 2439 पद प्रमोशन से भरे जाएंगे, जबकि 1941 पद सीधी भर्ती से आएंगे। यानी मौजूदा कर्मचारियों को यहां थोड़ी बढ़त मिली है।क्लर्क कैडर का हिसाब: यहां तस्वीर उल्टी है। सिर्फ 968 पद प्रमोशन से भरे जाएंगे, जबकि 2906 पद सीधी भर्ती से भरे जाएंगे। बाहर के उम्मीदवारों के लिए सबसे बड़ा मौका क्लर्क में ही है।कुल मिलाकर 3407 पद प्रमोशन से और 4847 पद सीधी भर्ती से भरे जाएंगे।

सीधी भर्ती में क्या-क्या मिलेगा?

JMGS-1 की सीधी भर्ती तीन हिस्सों में बंटी है -
1. 145 पद टेक्निकल स्ट्रीम के
2. 750 पद लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के
3. 1046 पद प्रोबेशनरी ऑफिसर / मैनेजमेंट ट्रेनी (PO/MT) केPO और LBO वाले पद बैंकिंग की तैयारी करने वाले लाखों युवाओं की पहली पसंद होते हैं, इसलिए इस भर्ती पर सबकी नजर रहेगी।

सैलरी कितनी मिलेगी?

PNB की पिछली भर्तियों में JMGS-1 अफसरों का वेतनमान 48,480 रुपये से 85,920 रुपये के बीच था। इस बार का वेतनमान नोटिफिकेशन आने पर ही साफ होगा। इसके ऊपर भत्ते अलग से मिलते हैं।

 

Also read: पेंशन में होगा बंपर इजाफा? आज CBT की बड़ी मीटिंग, 1000 वाली पेंशन 3000 होने पर लगेगी मुहर?

 सर्कल के हिसाब से पदों की जानकारी नहीं

अभी सर्कल के हिसाब से पदों की जानकारी नहीं आई है। ऑल इंडिया PNB एम्प्लॉइज फेडरेशन के महासचिव पीआर मेहता ने एक आधिकारिक ईमेल में ये जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि प्रमोशन के लिए आवेदन वाला सर्कुलर जल्द जारी होगा। सीधी भर्ती का अलग नोटिफिकेशन आना अभी बाकी है।अभी आवेदन की तारीख, परीक्षा पैटर्न और पात्रता तय नहीं हुई है। ये सब नोटिफिकेशन में ही साफ होगा। तब तक तैयारी जारी रखें और अफवाहों से बचें। अपडेट के लिए PNB की आधिकारिक वेबसाइट pnb.bank.in पर नजर बनाए रखें।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पेंशन में होगा बंपर इजाफा? आज CBT की बड़ी मीटिंग, 1000 वाली पेंशन 3000 होने पर लगेगी मुहर?

EPFO Meeting Today: आज का दिन देश के करोड़ों EPF मेंबर और पेंशनर्स के लिए बहुत खास है। आज यानी 19 नवंबर को EPFO के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) की 240वीं बैठक होने जा रही है। ये बैठक दिल्ली के ईस्ट किदवई नगर स्थित EPFO हेडक्वार्टर में सुबह 10:15 बजे शुरू होगी।इस मीटिंग में सबसे बड़ा मुद्दा EPS-95 के तहत मिलने वाली न्यूनतम पेंशन को बढ़ाने का है।

PM Modi in FICCI: 12-13 साल में 50 करोड़ भारतीय गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा

PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने FICCI की वार्षिक आम बैठक और वार्षिक सम्मेलन 2026 को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज का अवसर विशेष है। FICCI अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे कर रहा है। एक संस्था का 100 वर्षों तक लगातार सजग और सक्रिय रहना, बदलते समय के साथ खुद को आगे बढ़ाना और देश की आर्थिक यात्रा में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते रहना, यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। मैं इस अवसर पर इस संस्था का हिस्सा रहे अतीत और वर्तमान के सभी साथियों का हृदय से अभिनंदन करता हूं। सबको बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast