Search KhabarFast

Press ESC to close

Rahul Gandhi on Pakistan: आतंकवाद बंद करे पाकिस्तान, तभी होगी बातचीत, राहुल गांधी का दो टूक संदेश

Rahul Gandhi on Pakistan: आतंकवाद बंद करे पाकिस्तान, तभी होगी बातचीत, राहुल गांधी का दो टूक संदेश

Rahul Gandhi News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पाकिस्तान के साथ बातचीत को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि जब तक पाकिस्तान भारत में सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देना और उसका समर्थन करना बंद नहीं करता, तब तक दोनों देशों के बीच बातचीत संभव नहीं है। राहुल गांधी ने यह बात अमेरिका के शिकागो विश्वविद्यालय में आयोजित एक चर्चा के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने भारत-पाकिस्तान संबंधों के साथ-साथ देश की आर्थिक चुनौतियों, बेरोजगारी और वैश्विक राजनीति पर भी अपनी राय रखी।

शिकागो विश्वविद्यालय में राजनीतिक विज्ञान के प्रोफेसर रॉबर्ट पेप के साथ बातचीत के दौरान राहुल गांधी से पूछा गया कि क्या भारत और पाकिस्तान आपसी आरोप-प्रत्यारोप से आगे बढ़कर मिलकर काम कर सकते हैं। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच बातचीत की गुंजाइश जरूर है, लेकिन पाकिस्तान की ओर से भारत में आतंकवाद को समर्थन देना सबसे बड़ी बाधा है।

राहुल गांधी ने कहा कि भारत ऐसी स्थिति को स्वीकार नहीं कर सकता, जहां पाकिस्तान के साथ बातचीत भी चलती रहे और दूसरी तरफ निर्दोष भारतीयों की जान भी जाती रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस दिन पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को समर्थन देना बंद कर देगा, उसी दिन बातचीत का रास्ता खुल सकता है।

देश की अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी पर भी उठाए सवाल

राहुल गांधी ने भारत की आंतरिक आर्थिक चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि देश पहले से ही कई गंभीर संरचनात्मक समस्याओं का सामना कर रहा था। कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उनके विचार साझा करते हुए तीन प्रमुख चुनौतियां गिनाईं। इनमें कुछ बड़े कारोबारी समूहों के हाथों में आर्थिक शक्ति का केंद्रीकरण, छोटे और मध्यम कारोबारों का संकट तथा बढ़ती बेरोजगारी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं का असर पहले से दिखाई दे रहा था, लेकिन ईरान युद्ध ने इन चुनौतियों को और स्पष्ट कर दिया। राहुल गांधी के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम का प्रभाव घरेलू अर्थव्यवस्था और आम लोगों की जिंदगी पर भी पड़ता है।

वैश्विक राजनीति से अलग नहीं रह सकता भारत

अंतरराष्ट्रीय मामलों पर अपनी बात रखते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भारत दुनिया में हो रहे घटनाक्रमों से खुद को अलग नहीं रख सकता। उन्होंने आगाह किया कि वैश्विक भू-राजनीति को नजरअंदाज करना देश के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है।

गौरतलब है कि राहुल गांधी दो दिवसीय अमेरिका दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने शिकागो विश्वविद्यालय में चर्चा करने से पहले न्यूयॉर्क की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में छात्रों और शिक्षकों के साथ भी अकादमिक संवाद किया था। उनके इस दौरे में भारत की विदेश नीति, वैश्विक संबंधों और घरेलू चुनौतियों से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से सामने आए।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

UP News: दिल्ली में मर्डर, छोटा राजन की हत्या की साजिश से भी जुड़ा था नाम, बुलंदशहर में गैंगस्टर नसीम दुर्रानी का खेल खत्म!

UP News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दिल्ली पुलिस और नोएडा स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की संयुक्त टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस के साथ मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर नसीम दुर्रानी मारा गया। अधिकारियों के मुताबिक, दुर्रानी दिल्ली में दो दिन पहले हुई समीर नाम के युवक की हत्या के मामले में कथित तौर पर शामिल था। इस वारदात के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

Haryana News: हरियाणा के हिसार में खाकी दागदार! 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते पुलिस SI को ACB ने दबोचा

Haryana News: हरियाणा के हिसार में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने हांसी के बास थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर अमृतलाल को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने मारपीट के एक मामले में शिकायतकर्ता के बेटे का नाम हटाने के बदले पैसों की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और गुरुवार को अग्रोहा मोड़ पर 80 हजार रुपये लेते ही SI को पकड़ लिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast