Search KhabarFast

Press ESC to close

सीजेपी आंदोलन को लेकर राहुल गांधी ने किया बड़ा दावा, बोले- अमित शाह ने पैलेट गन चलाने को...

सीजेपी आंदोलन को लेकर राहुल गांधी ने किया बड़ा दावा, बोले- अमित शाह ने पैलेट गन चलाने को...

Student Protest: लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि उन्हें अपनी बात रखने का पूरा मौका नहीं दिया गया। इसके बाद उन्होंने संसद परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष रखा। राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष के नेता होने के नाते जनता और छात्रों से जुड़े मुद्दे उठाना उनका अधिकार है। उन्होंने कहा, “लोकसभा में मुझे बोलने नहीं दिया गया। मैं छात्रों का मुद्दा उठाना चाहता था, लेकिन मेरी बात पूरी नहीं होने दी गई। इसलिए मैं यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए अपनी बात रख रहा हूं।”

राहुल गांधी ने तस्वीरें दिखाते हुए किया दावा

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी अपने साथ पांच तस्वीरें भी लेकर आए। उन्होंने इन तस्वीरों को दिखाते हुए दावा किया कि संसद से कुछ ही दूरी पर छात्रों के साथ कथित तौर पर बर्बरता हुई। राहुल गांधी ने कहा कि वह इसी मुद्दे को सदन में उठाना चाहते थे, लेकिन उन्हें इसकी अनुमति नहीं मिली। कांग्रेस नेता ने मांग की कि छात्रों पर कथित रूप से पैलेट गन चलाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों को सजा मिलनी चाहिए।

मंत्री अमित शाह को लिखा था पत्र

राहुल गांधी ने यह भी दावा किया कि उन्होंने 25 जुलाई को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इस मामले में एक पत्र लिखा था। उनका कहना था कि दिल्ली पुलिस की ओर से गृह मंत्री को लगातार जानकारी दी जा रही थी। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि उन्होंने खुद अमित शाह को दिल्ली पुलिस के अधिकारियों से बातचीत करते देखा था। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर गृह मंत्री को इस घटना की जानकारी नहीं थी, तो यह गंभीर मामला है। वहीं अगर उन्हें जानकारी थी, तो फिर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई। 

एंटी पेपर लीक बिल को लेकर काफी हंगामा

बुधवार को लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल को लेकर काफी हंगामा देखने को मिला। विपक्ष के विरोध के कारण सदन की कार्यवाही पहले दोपहर 12 बजे तक स्थगित रही। इसके बाद सदन की कार्यवाही शुरू हुई और लंबी चर्चा के बाद एंटी पेपर लीक बिल लोकसभा से पारित हो गया। हालांकि, राहुल गांधी का कहना है कि बिल पर चर्चा के दौरान उन्हें अपनी बात पूरी तरह रखने का अवसर नहीं मिला। इसी वजह से उन्होंने संसद परिसर में मीडिया से बातचीत कर अपनी आपत्ति और छात्रों से जुड़े मुद्दों को सार्वजनिक रूप से रखा।

Also read: E20 पेट्रोल पर नितिन गडकरी का बड़ा बयान, बोले- वाहनों के कुछ रबर पार्ट्स बदलने पड़ सकते हैं 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली-NCR से पहाड़ों तक IMD की चेतावनी

देशभर में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब-हरियाणा से लेकर जम्मू-कश्मीर और असम तक कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है।

E20 पेट्रोल पर नितिन गडकरी का बड़ा बयान, बोले- वाहनों के कुछ रबर पार्ट्स बदलने पड़ सकते हैं

केंद्र सरकार ने E20 पेट्रोल को लेकर चल रही चिंताओं पर बुधवार को बड़ा बयान दिया है। सरकार ने कहा कि 1 अप्रैल 2005 से लागू हुए BS-III वाहनों और 2016 से पहले बने कुछ वाहनों में E20 पेट्रोल के इस्तेमाल से कुछ रबर पार्ट्स और गैसकेट प्रभावित हो सकते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast