
Sudhanshu Trivedi On Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस समय लद्दाख दौरे पर हैवहीं उन्होंने कारगिल में एक रैली को संबोधित करते मोदी हमला बोला और कहा कि वह झूठ बोलते हैं कि चीन हमारी एक इंच जमीन पर भी कब्जा नहीं कर पाया है। आगे उन्होंने कहा कि मैं बीतें कुछ दिनों से लद्दाख में मौजूद हूं और यहां के लोगों ने ही मुझे बताया हा कि यहां हमारी काफी जमीन पर चीन कब्जा कर चुका है। जबकि पीएम मोदी ने विपक्षी नेताओं के साथ मीटिंग कर कहा था कि चीन ने हमारी कोई जमीन नहीं कब्जाई है लेकिन वो उन्होंने झूठ कहा था। जिसके बाद राहुल गांधी ने द्रास में जाकर करगिल शहीदों के स्मारक पर जाकर उन्हें नमन किया और कहा कि लद्दाख में आज भी युपी और बिहार के कई लोग काम कर रहे है।
सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी पर किया हमला
दरअसल, मैं जब उन लोगों से बात करने पहुंचा तो उन लोगों ने कहा कि लद्दाख के लोगों का हमें प्यार मिलता है। उनकी जब जरूरत होती है तो वे हमारे साथ होते है और मदद भी करते हैं। उन्होंने सीधा हमला मोदी सरकार पर चीन को लेकर ही किया था। वहीं उन्होंने जवाब देते हुए सत्ता में मौजूद भाजपा भी आक्रमक हो गई है। लेकिन आज भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और राहुला गांधी पर हमला बोला है और कहा कि राहुल गांधी को चीन ती बातों पर बार-बार प्यार क्यों उमड़ आता है। ये राजीव गांधी फाउंडेशन को मिले दान का एहसान है या चीन की क्मयूनिटी पार्टी के साथ हुए करार का इकरार है कि चीन के साथ इनकी सरकार के कैसे रिश्ते रहे और हमारे कैसे हैं यह हम स्पष्ट करना चाहते हैं। जबकि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार आने के बाद 2020 में बीजिंग के एक सरकारी थिंक टैंक ने कहा था कि चीन थ्येनमेन चौक नरसंहार के बाद पहली बार चीन कूटनीतिक तौर पर इतना अकेला पड़ा है। इस समय राजनीतिक सियासत गरमाई हुई है।
आगे सुधांशु त्रिवेदी ने बताया कि नेहरू ने 3500 हजार टन चावल चीन को पहुंचाया था। मैं इस विषय पर जवाब चाहता हूं। पहला कि क्यों दुश्मन देश को रसद पहुंचाया गया और दूसरा चीन की कम्युनिस्ट पार्टी और गांधी परिवार का रिश्ता क्या है इसको सार्वजनिक करें।
Leave a comment