Punjab News: पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब के कच्चा ठंडे वाला रोड पर स्थित दशमेश नगर स्ट्रीट नंबर 4 के एक घर में दो शव मिलने से हड़कंप मच गया। घर के अंदर एक कमरे में एक पुरुष और एक महिला के शव मिले है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।
मृतक पुरुष श्री मुक्तसर साहिब से कुछ दूरी पर स्थित गांव बाम का रहने वाला बताया जा रहा है। महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। वे दोनों किराए के कमरे में रह रहे थे। मौके पर पहुंची सिटी पुलिस स्टेशन की इंचार्ज रविंदर कौर बराड़ ने बताया कि उन्होंने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई और दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुरुष का शव फर्श पर पड़ा था और महिला का शव पंखे से लटका हुआ था। सिटी पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची, दोनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मुक्तसर सरकारी अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।