CJP Protest: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शुक्रवार को 19 साल के साहिल लोचब को साथ लेकर दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पहुंचे। साहिल का दावा है कि 20 जुलाई को कॉकक्रोच जनता पार्टी के ‘चलो संसद’ मार्च के दौरान उसे पैलेट गन से चोट लगी थी। राहुल गांधी ने साहिल के साथ थाने पहुंचकर उसकी शिकायत पर FIR दर्ज करने की मांग की।
कनॉट प्लेस थाने पहुंचे थे राहुल गांधी
साहिल ने आरोप लगाया है कि दिल्ली पुलिस ने उसकी शिकायत के आधार पर अब तक FIR दर्ज नहीं की है। इसी मामले को लेकर राहुल गांधी उसके साथ पहले कनॉट प्लेस थाने पहुंचे थे। इसके बाद दोनों पार्लियामेंट स्ट्रीट स्थित DCP कार्यालय पहुंचे और पुलिस से FIR दर्ज करने की मांग की। राहुल गांधी ने पुलिस अधिकारियों से यह भी जानकारी मांगी कि साहिल की शिकायत पर अब तक क्या कार्रवाई की गई है। उन्होंने पुलिस से मामले में उठाए गए कदमों की रिपोर्ट भी मांगी।
पैलेट गन से लगी थी चोट
साहिल लोचब के मुताबिक, 20 जुलाई को हुए मार्च के दौरान उसे पैलेट गन से चोट लगी थी। घटना के बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन उसका आरोप है कि पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की। अब राहुल गांधी के साथ थाने पहुंचने के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत पर कार्रवाई करने और FIR दर्ज करने की मांग की है। सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी ने कहा है कि जब तक FIR दर्ज नहीं होती, वह थाने में मौजूद रहेंगे।
पुलिस की भूमिका पर उठ रहे सवाल
इस दौरान राहुल गांधी ने पुलिस से यह भी पूछा कि साहिल की शिकायत को लेकर अब तक क्या जांच की गई है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई है। कांग्रेस की ओर से भी इस मामले में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए जा रहे हैं। साहिल का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान उसे चोट लगी, लेकिन शिकायत के बावजूद FIR दर्ज नहीं की गई। अब राहुल गांधी के सीधे थाने पहुंचने से इस मामले ने राजनीतिक रूप ले लिया है। फिलहाल पुलिस की ओर से शिकायत और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। FIR दर्ज होती है या नहीं और पुलिस इस मामले में आगे क्या कार्रवाई करती है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।
Also read: LPG e-KYC की इस दिन तक है डेडलाइन, नहीं किया तो गैस सिलेंडर मिलने में आ सकती है दिक्कत