Punjab News: पंजाब के बरनाला से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। अमरनाथ यात्रा पर गए बरनाला के 40 वर्षीय युवक की जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
मृतक की पहचान नरेंद्र कुमार, पुत्र परविंदर कुमार, निवासी बरनाला के गांव संघेड़ा का रहने वाला था। मृतक नरेंद्र कुमार अपने साथियों के साथ कुछ दिन पहले पवित्र अमरनाथ यात्रा पर गए थे। यात्रा के दौरान शाम सभी श्रद्धालु सोनमर्ग क्षेत्र के एक होटल में ठहरे थे। देर रात तक सब कुछ सामान्य था, लेकिन सुबह जब साथियों ने नरेंद्र कुमार को देखा तो वह अपने कमरे में मृत अवस्था में मिले।
घटना के बारे में मृतक के साथियों ने परिवार वालों को दी ओर घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। उधर, इस दुखद घटना की खबर मिलते ही बरनाला स्थित परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। रिश्तेदारों और परिचितों में भी शोक का माहौल है। मृतक नरेंद्र कुमार बरनाला में एक निजी कंपनी में दिहाड़ी पर कार्यरत थे और अपने पीछे शोकाकुल परिवार सहित दो छोटे बच्चे छोड़ गए हैं,
परिजनों ने पंजाब सरकार और जम्मू-कश्मीर प्रशासन से मांग की है कि नरेंद्र कुमार के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द सुरक्षित बरनाला पहुंचाया जाए। साथ ही उन्होंने सरकार से आर्थिक सहायता की भी अपील की है, ताकि परिवार और छोटे बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो सके।
फिलहाल सोनमर्ग में स्थानीय प्रशासन और पुलिस द्वारा सभी कानूनी एवं औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। अधिकारियों और पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद नरेंद्र कुमार के पार्थिव शरीर को जल्द ही उनके पैतृक शहर बरनाला लाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
यात्रा के दौरान शुक्रवार शाम सभी श्रद्धालु सोनमर्ग के एक निजी होटल में ठहरे। देर रात तक सब कुछ सामान्य था, लेकिन शनिवार सुबह जब साथियों ने नरेंद्र कुमार को उठाने की कोशिश की, तो वह कमरे में मृत अवस्था में मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उन्हें संभवत साइलेंट हार्ट अटैक आया, हालांकि मौत के सही कारणों की पुष्टि जांच और चिकित्सकीय रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।
घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस और प्रशासन को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। उधर, जैसे ही यह दुखद समाचार बरनाला स्थित परिवार तक पहुंचा, पूरे घर में मातम छा गया। गांव संघेड़ा में भी शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव की आंखें नम हैं।
बताया जा रहा है कि मृतक नरेंद्र कुमार एक निजी कंपनी में दिहाड़ी पर काम करते थे और उसी से अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके निधन के बाद परिवार के सामने बड़ा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। वह अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों सहित पूरे परिवार को छोड़ गए हैं।