Punjab News: बच्चों की कहासुनी से भड़की रंजिश, फिरोजपुर के कड़मा में फायरिंग; दो व्यक्तियों की मौत

Punjab News: बच्चों की कहासुनी से भड़की रंजिश, फिरोजपुर के कड़मा में फायरिंग; दो व्यक्तियों की मौत

Punjab News: पंजाब के जिला फिरोजपुर के कस्बा ममदोट के गांव कडमा में दो धीरो में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। जिसमें दो की मौत हुए है। वहीं जानकारी के अनुसार, कबूतरबाजी की बाजी में बच्चों का आपसी झगड़ा बड़ों तक पहुंच गया जिसके चलते देर शाम जब दोनों धीरे राजीनामे के लिए बैठी तो एक धीर ने दूसरी धीर के व्यक्ति को गोली मार दी। फिर दूसरी धीर के व्यक्ति ने पहली धीर के व्यक्ति का वेपन छीन उसी के गोली मारी दोनों की ही मौत हो गई। वहीं परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।  

एस एस पी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह सिद्धू ने जानकारी देते हुए कहा कि दोनों धीरो के मृतकों की पहचान खलारा सिंह और जागी सिंह हुई है आगे की जांच की जा रही है। वहीं मृतक एक धीर के परिवार ने जानकारी देते हुए कहा कि कबूतरबाजी की बाजी में बच्चों का आपसी झगड़ा हुआ था जिसके बाद देर शाम उन्हें गोली मारी गई है। दोनों धीरों के मृतकों की पहचान खलारा सिंह और जागी सिंह के रूप में हुई है।

Leave a comment