Search KhabarFast

Press ESC to close

मायके में 10 महीने से रह रही पत्नी परेशान था पति, होली की रात उठाया खौफनाक कदम

मायके में 10 महीने से रह रही पत्नी परेशान था पति, होली की रात उठाया खौफनाक कदम

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में होली की रात एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। यहां एक 32वर्षीय युवक ने शराब के नशे में खुद को तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच के अनुसार, युवक पिछले 10महीनों से अपनी पत्नी के मायके में रहने से परेशान था। वह बार-बार अपनी पत्नी को घर वापस आने के लिए कहता, लेकिन पत्नी घर आने को तैयार ही नहीं थी। जिस वजह से पारिवारिक कलह बढ़ गई थी और होली के दिन जमकर शराब पीने के बाद तनाव और दुख में युवक ने यह खौफनाक कदम उठाया।

क्या है पूरा मामला?

बता दें, ये घटना एटा के एक गांव में हुई, जहां युवक अपनी पत्नी के मायके में रहने और बार-बार कॉल करने पर भी जवाब न मिलने से मानसिक रूप से टूट चुका था। परिजनों के मुताबिक, शादी के बाद से ही दोनों के बीच छोटी-मोटी बातों पर विवाद होता रहता था, लेकिन पिछले साल से पत्नी मायके चली गई और 10महीने से ज्यादा समय बीत गया। युवक कई बार मनाने जाता रहा, लेकिन पत्नी हर बार घर आने से मना कर देती।

होली के उत्सव में भी पति अकेला रहा और शाम को शराब का सेवन शुरू कर दिया। रात में तनाव बढ़ने पर उसने घर में रखी तमंचे से खुद को गोली मार ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस जांच और परिजनों का बयान

पुलिस सूत्रों ने बताया कि युवक की पत्नी और उसके परिवार से बातचीत की जा रही है। शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव मुख्य कारण नजर आ रहे हैं। परिजनों ने बताया कि वह शराब पीने के बाद अक्सर उदास हो जाता था और पत्नी के न लौटने से बार-बार रोता था। होली की रात में भी उसने परिवार से कहा था कि 'अब सब खत्म हो जाएगा।' घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पुलिस स्टेशन से महज 200 मीटर की दूरी पर महिला को बेहरमी से उतारा मौत के घाट, महिला के पति पर भी किया हमला

Delhi Crime News: दिल्ली के आदर्श नगर थाना इलाके में पुलिस से महज 200 मीटर दूर महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बीच-बचाव में आए पति पर भी चाकू से हमला हुआ और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों ने महिला पर कई वार करने के बाद उसका चेहरा पत्थर से कुचलने की भी कोशिश की। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। स्थानीय व्यक्ति ने घायल पति को अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई। पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नैनीताल, शारीरिक शोषण और ब्लैकमेलिंग, चंद पैसों के लिए महिला ने सारी हदें की पार; अब कसा शिकंजा

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से जो खबर आई है, वो वाक्य हैरत में डालने वाली है। क्यो कोई महिला चंदे पैसों के लिए घिनौना काम कर सकती है, वो भी नाबालिग के साथ। ये घटना सुनने में अजबी जरूर लग रहा है लेकिन, महिला ने जो किया उसे सुनकर आपका भी खून खौल जाएगा।

69 साल की उम्र में चढ़ा ऑनलाइन रोमांस का नशा, जवान गर्लफ्रेंड से मुलाकात ने बदल दी पूरी कहानी

Online Romance Scam: 69 साल की उम्र में भी रोमांस की तलाश महंगी पड़ गई। दरअसल, उत्तर प्रदेश के बिजनौर के एक बुजुर्ग डेटिंग ऐप पर जवान गर्लफ्रेंड से चैटिंग करने लगे, लेकिन मिलने पहुंचे तो हनीट्रैप का शिकार हो गए। आरोपियों ने उन्हें सुनसान जगह पर बुलाकर मारपीट की और नकदी, सोने के गहने समेत कुल 65,000 रुपये की संपत्ति लूट ली।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें