Search KhabarFast

Press ESC to close

Bihar News: नीतीश कुमार का खुद किया खुलासा, जताई राज्यसभा जाने की इच्छा; कारण भी बताया

Bihar News: नीतीश कुमार का खुद किया खुलासा, जताई राज्यसभा जाने की इच्छा; कारण भी बताया

CM Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों से राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को साझा करते हुए कहा कि पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है।

संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं।मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा।

JDU नेता की नीतीश कुमार से अपील

JDU नेता राजीव रंजन पटेल ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन भरने करने की संभावना पर कहा, "(नीतीश कुमार के बेटे)निशांत कुमार को राज्यसभा भेजें लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रहें। बिहार की जनता रो रही है, किसी ने कल होली नहीं मनाई है। आज हजारों कार्यकर्ता रो रहे हैं। सभी लोगों ने घर-घर जाकर नीतीश कुमार के लिए वोट मांगा था न कि किसी अन्य व्यक्ति के लिए आज नीतीश कुमार हट जाएंगे।

जनता ने वोट दिया है, जनता से पूछना चाहिए- राजीव रंजन

JDU नेता राजीव रंजन पटेल ने कहा कि किसी ने कार्यकर्ताओं से नहीं पूछा। यदि कोई निर्णय किया जाना था तो कार्यकर्ताओं को बुलाया जाता, उनसे पूछा जाता। कोई नीतीश कुमार को हटाने का निर्णय नहीं कर सकता है। ऐसा ही था तो क्यों नीतीश कुमार के नाम पर चुनाव लड़ा गया?।सैकड़ों महिलाओं ने, कार्यकर्ताओं ने हमें फोन किया है। वे रो रहे हैं। नीतीश कुमार का स्वास्थ्य ठीक है, उन्हें कुछ नहीं हुआ है। जनता ने वोट दिया है, जनता से पूछना चाहिए।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bengal Election: बांकुरा में पीएम मोदी ने TMC के खिलाफ लगाई दहाड़, बोले-4 मई से पहले आत्मसमर्पण का आखिरी मौका

PM Modi Bankura Rally: पश्चिम बंगाल के चुनावी अखाड़े में पीएम मोदी ने प्रचार तेज कर दिया है। उन्होंने 19 अप्रैल को बांकुर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान वह टीएमसी के खिलाफ जमकर गरजे। पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी की निर्मम सरकार के खिलाफ लोगों में गुस्सा दिख रहा है।

‘मोदी सरकार को पहली बार धक्का लगा है’ महिला आरक्षण बिल को लेकर बीजेपी पर प्रियंका गांधी का पलटवार

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) बिल पास न होने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कल जो हुआ वो लोकतंत्र के लिए एक बहुत बड़ी जीत थी। संघीय ढांचे को बदलने और लोकतंत्र को कमजोर करने की सरकार की जो साजिश थी, उसको रोका गया। यह संविधान की जीत थी, देश की जीत थी और विपक्ष की एकता की जीत थी और यह सत्ता पक्ष के नेताओं के चेहरों पर साफ दिख रहा था।

Rahul Gandhi Rally Speech: ‘मेरे पिता ने तमिलनाडु के लिए सब कुछ दिया’, BJP पर राहुल गांधी ने किया जबरदस्त हमला

Rahul Gandhi in Tamil Nadu: तमिलनाडु के रानीपेट में लोकसभा विपक्ष नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कल आपने देखा होगा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह संसद में क्या करने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने देश से झूठ बोला। उन्होंने कहा कि वे महिलाओं के रिप्रेजेंटेशन के लिए एक बिल पास करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन उस बिल के पीछे एक शैतानी विचार छिपा था। वे भारत का चुनावी नक्शा बदलने की कोशिश कर रहे थे। वे हर राज्य को मिलने वाली सीटों की संख्या बदलना चाहते थे। वे दक्षिण भारतीय राज्यों, नॉर्थ-ईस्ट राज्यों और दूसरे छोटे राज्यों को कमजोर करना चाहते थे। प्रधानमंत्री हमारे संविधान पर हमला कर रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें