Search KhabarFast

Press ESC to close

दुबई में बेटी सायरा के साथ फंसीं लारा दत्ता, बोलीं– हालात तनावपूर्ण

दुबई में बेटी सायरा के साथ फंसीं लारा दत्ता, बोलीं– हालात तनावपूर्ण

 

Lara Dutta in Dubai: बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता ने खुलासा किया है कि वह इन दिनों मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच दुबई में अपनी बेटी सायरा के साथ फंसी हुई हैं। हालांकि उनके पति महेश भूपति काम के सिलसिले में उनके साथ नहीं हैं। लारा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए बताया कि शूटिंग के दौरान अचानक उन्हें जोरदार धमाकों और मिसाइलों को हवा में रोके जाने की आवाजें सुनाई दीं। उन्होंने कहा, “पिछले कुछ दिन काफी तनावपूर्ण रहे हैं।

आसमान में लड़ाकू विमान उड़ते दिखते हैं, तेज धमाकों की आवाज आती है। हम एक सुरक्षित इलाके में विला में रहते हैं, लेकिन खिड़कियां हिलती हैं, दरवाजे कांपते हैं। यह घबराने वाला जरूर है, लेकिन मैंने खुद को कभी असुरक्षित महसूस नहीं किया।

यूएई सरकार से प्रभावित हुई लारा

लारा ने यूएई सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि सरकार हर नागरिक और विदेशी का बराबर ध्यान रख रही है। हमने खुद को सुरक्षित, संरक्षित और अहम महसूस किया। हमारी राष्ट्रीयता चाहे जो हो, यहां हमें पूरा सहयोग मिल रहा है। मैं यूएई सरकार के काम से बेहद प्रभावित हूं। उन्होंने यह भी बताया कि रोजमर्रा की जिंदगी पूरी तरह ठप नहीं हुई है। “मेरा माली रोज आ रहा है, डिलीवरी बॉय भी काम कर रहे हैं।

फ्लाइट के टिकट उपलब्ध नहीं

अभिनेत्री ने बताया कि वे भारत लौटने के लिए फ्लाइट देख रही हैं, लेकिन फिलहाल टिकट उपलब्ध नहीं हैं। फिर भी उन्होंने सकारात्मक रुख बनाए रखा। उन्होंने कहा कि हम कोई न कोई रास्ता निकाल लेंगे। जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव हुआ था, तब भी हमने देखा कि हमारे देश ने हमें कैसे सुरक्षित रखा। यहां भी वैसी ही कोशिश हो रही हैं।

नागरिक डर के साए में जीने का हकदार नहीं- लारा

लारा ने कहा कि कोई भी आम नागरिक डर के साए में जीने का हकदार नहीं है। अंत में उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही हालात सामान्य होंगे और समझदारी से फैसले लिए जाएंगे। लारा दुबई को अपना “दूसरा घर” मानती हैं। वह मुंबई और दुबई के बीच समय बांटती हैं और खुद को ‘घुमक्कड़ स्वभाव’ की मानती हैं, जो अलग-अलग शहरों में रहना पसंद करती हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

आवारापन 2' का ट्रेलर रिलीज, 19 साल बाद शिवम पंडित बनकर लौटे इमरान हाशमी

'आवारापन 2' का आधिकारिक ट्रेलर गुरुवार को जारी किया गया, जिसमें इमरान हाशमी की शिवम पंडित के रूप में वापसी की पहली झलक दिखाई गई है। मूल फिल्म को एक कल्ट फिल्म का दर्जा प्राप्त हुआ था और लगभग दो दशक बीत चुके हैं।

सलमान खान ने बढ़ाया मदद का हाथ, असम बाढ़ में उजड़े परिवारों के लिए बनें मसीहा; बेघरों को मिलेंगे नए घर

Salman Khan: देशभर में मानसून की सक्रियता बढ़ गई है। कई राज्यों में हो रही लगातार बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। तो वहीं, असम, केरल और गुजरात में आई बाढ़ ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। जानकारी के अनुसार, असम में आई बाढ़ में अभीतक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं। जबकि हजारो लोगों को बेघर होना पड़ा और राहत शिविरों में शिफ्ट होना पड़ा। इसी बीच, असम बाढ़ पीड़ितों के लिए बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान एक मसीहा बनकर सामने आए हैं।

'Lock Upp 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, फाइनल मुकाबले में शिवंगी जोशी को 7 वोटों से हराया; ट्रॉफी के साथ जीती बड़ी प्राइज मनी

Shreya Kalra wins Lock Upp 2: आखिरकार इंतज़ार खत्म हुआ! नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉकअप सीजन 2' के विजेता की घोषणा हो चुकी है। बुधवार रात को श्रेया कालरा ने जीत हासिल करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। इसी के साथ उन्हें 1 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast