रूस-भारत की दोस्ती मजबूत! ईरान संकट के बीच पुतिन ने तेल सप्लाई का दिया बड़ा ऑफर

रूस-भारत की दोस्ती मजबूत! ईरान संकट के बीच पुतिन ने तेल सप्लाई का दिया बड़ा ऑफर

Russia Oil Supply to India: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी तीव्र संघर्ष के कारण होर्मुज स्ट्रेट में तेल जहाजों की आवाजाही प्रभावित होने से वैश्विक ऊर्जा बाजार में हड़कंप मचा हुआ है। ऐसे में रूस ने भारत को बड़ा समर्थन देते हुए कहा है कि वह मध्य पूर्व से आने वाली आपूर्ति में कमी को पूरा करने के लिए तुरंत कच्चा तेल डायवर्ट कर सकता है। सूत्रों के मुताबिक, रूस ने करीब 95लाख बैरल (9.5मिलियन बैरल) रूसी क्रूड ऑयल वाले जहाज भारतीय जल के पास पहले से ही तैनात कर दिए हैं, जो कुछ हफ्तों में भारत पहुंच सकते हैं। रूसी उप प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक ने भी संकेत दिए हैं कि भारत से बढ़ी मांग पर रूस तेल की आपूर्ति बढ़ाने को तैयार है, जिससे भारत की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत हो सके।

होर्मुज स्ट्रेट संकट और भारत की स्थिति

ईरान-अमेरिका-इजरायल जंग के चलते होर्मुज स्ट्रेट दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण तेल निर्यात मार्ग लगभग बंद हो चुका है। भारत अपनी कुल कच्चे तेल आयात का करीब 40-50%इसी रास्ते से लाता है, जिसमें इराक, सऊदी अरब, यूएई जैसे देशों से 2.5-2.7मिलियन बैरल प्रतिदिन आते हैं। इस संकट से भारत के रिफाइनरी और ईंधन स्टॉक पर दबाव पड़ सकता है, हालांकि सरकार के पास 6-8हफ्तों का बफर स्टॉक मौजूद है। ब्रेंट क्रूड की कीमतें पहले ही $78प्रति बैरल के पार पहुंच चुकी हैं और $100का स्तर छूने की आशंका है, जिससे पेट्रोल-डीजल के दामों में उछाल आ सकता है।

रूस, जो पहले से ही भारत का सबसे बड़ा क्रूड सप्लायर रहा है, अब इस संकट को अवसर में बदल रहा है। रॉयटर्स और अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार, रूस भारत की कुल क्रूड जरूरत का 40% तक पूरा करने को तैयार है (फरवरी में यह हिस्सा करीब 30% था)। जनवरी में अमेरिकी दबाव और टैरिफ डील के कारण रूसी आयात घटकर 1.1 मिलियन बैरल प्रतिदिन रह गया था, लेकिन अब भारत ने फिर से रूसी तेल में रुचि दिखाई है। रूसी डिप्टी पीएम नोवाक ने कहा 'हम भारत और चीन से बढ़ी मांग पर आपूर्ति बढ़ा सकते हैं।' यह कदम न सिर्फ भारत की ऊर्जा जरूरतें पूरी करेगा, बल्कि रूस की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देगा, क्योंकि ईरान के निर्यात रुकने से रूसी Urals क्रूड की डिमांड बढ़ेगी और डिस्काउंट कम हो सकता है।

Leave a comment