
Iran America War: बॉलीवुड अभिनेता और निर्माता सोनू सूद एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने पश्चिम एशिया में अमेरिका–इज़राइल–ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण दुबई में फंसे यात्रियों की मदद करने का फैसला किया है। मध्य पूर्व में लगातार छठे दिन हवाई हमले जारी हैं। हालात इतने गंभीर हैं कि दुबई जैसे शहरों में भी लड़ाकू विमानों की आवाजें सुनी गईं। बताया जा रहा है कि अमेरिकी पनडुब्बी द्वारा ईरानी युद्धपोत को डुबोने के बाद तनाव और बढ़ गया।
कई लोगों की गई जान?
ईरान ने पूरे क्षेत्र में सैन्य और आर्थिक ढांचे को निशाना बनाने की धमकी दी है। इस संघर्ष में अब तक ईरान में 1,045 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि इज़राइल में 11 और अमेरिका के 6 सैनिकों की जान गई है। लेबनान में भी 70 से अधिक लोगों की मौत की खबर है।
सोनू सूद ने किया ऐलान
इसी बीच सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया कि दुबई में जो भी यात्री फंसे हुए हैं और जिनके पास ठहरने की जगह नहीं है, उनके लिए वे मुफ्त और सुरक्षित आवास की व्यवस्था करेंगे। उन्होंने साफ कहा कि कोई राष्ट्रीयता नहीं, कोई शर्त नहीं… सिर्फ इंसानियत। ये पहल दुबई की रियल एस्टेट कंपनी Dugasta Properties के साथ मिलकर की जा रही है, जिसके लिए सोनू सूद ब्रांड इंडिया एंबेसडर हैं। जरूरतमंद लोगों से उन्होंने इंस्टाग्राम पर संदेश भेजने या कंपनी से सीधे संपर्क करने की अपील की है।
क्यों शुरू हुआ ये संघर्ष
बता दें कि यह संघर्ष तब शुरू हुआ जब अमेरिका और इजरायल ने ईरान के नेतृत्व, मिसाइल कार्यक्रम और परमाणु ठिकानों को निशाना बनाते हुए कार्रवाई शुरू की। हालात के चलते तेल और गैस आपूर्ति, अंतरराष्ट्रीय शिपिंग और हवाई यात्रा पर भी असर पड़ा है।
सोनू सूद ने किया राजपाल यादव को सपोर्ट
दूसरी ओर, सोनू सूद का नाम हाल ही में अभिनेता राजपाल यादव के समर्थन को लेकर भी चर्चा में रहा। राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में अंतरिम जमानत मिली है। इस पर सोनू ने कहा कि वे उनके लिए खुश हैं और उन्होंने सिर्फ इतना कहा था कि उन्हें साइन करो और एडवांस दो, क्योंकि वे इसके हकदार हैं।
Leave a comment