
Moga Firing: पंजाब के मोगा में सरेआम बदमाशों ने शिवसेना बाला साहिब ठाकरे शिंदे ग्रुप के जिला प्रधान मंगत राय मांगा को गोली मार कर उसकी हत्या कर दी हैं। मंगत राय मांगा काफी समय से शिव सेना के साथ जुड़े हुए है। वहीं मोगा वीरवार रात को 10बजे के करीब मोगा के गिल पैलेस के पास एक दूध की डेयरी पर दूध लेने गए तो तीन बदमाशों में उनके ऊपर फायरिंग करना शुरू कर दिया। वहां पर मंगत राय मांगा को गोली नहीं लगी। उसकी जगह 11साल के बच्चे को गोली लग गई।
मंगत राय मांगा से अपनी एक्टिवा छोड़ कर भाग गया। उसका पीछा करते हुए हमलावारो ने थोड़ी दूर जाकर स्टेडियम रोड पर उसके ऊपर गोली मार कर फरार हो गए। इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने उसे उठाकर अस्पताल लाया तो डॉक्टर ने मृतक घोषित कर दिया। वहीं 11साल के घायल बच्चे थोमास को इलाज के लिए मोगा सिविल अस्पताल भर्ती करवाया। वहीं मौके पर पुलिस ने पहुंच कर सारे मामले की जांच शुरू कर दिया है।
9बजे हुई दूसरी वारदात
दूसरी वारदात रात को 9बजे के करीब मोगा के बागेआना बस्ती में एक सेलून पर तीन मोटरसाइकल सवार ने एक सेलून ने मालिक देवेंदर कुमार पर बाल कटिंग करवाने कह कर सेलून के अंदर आए और उनके ऊपर दो फायरिंग की एक गोली देवेंदर कुमार के पैर में लगी जिनको इलाज के लिए मोगा सिविल अस्पताल लाया तो डॉक्टर ने उनको मोगा मेडिसिटी अस्पताल में रेफर करदिया।
2 जगह हुई फायरिंग
इस मामले में डीएसपी सिटी रविंदर सिंह ने बताया कि एक ही समय पर 2जगहों पर फायरिंग हुई है जिसमें बागेआना बस्ती में एक सैलून पर गोली चली है। जिसमें एक जख्मी है दूसरा को स्टेडियम रोड पर गोली मारकर कत्ल कर दिया और तीसरा एक 11साल के बच्चे को भी गोली लगी है। जब मंगत राय मांगा ऊपर फायरिंग की बदमाशों ने जख्मियों को एक को मेडिसिटी तो 11साल के बच्चे को डीएमसी भेज दिया गया। मंगत राय मांगा कि डेड बॉडी को सिविल अस्पताल में मोर्चरी में रख दिया गया बाकी सारे पुलिस पार्टी की टीम मामले की जांच में जुट गई है।
Leave a comment