गोलियों को तड़तड़ाहट से दहला पंजाब का ये शहर, एक व्यक्ति की मौत, महिला हुई जख्मी

गोलियों को तड़तड़ाहट से दहला पंजाब का ये शहर, एक व्यक्ति की मौत, महिला हुई जख्मी

Moga Firing: पंजाब के मोगा के गांव कपूरे में देर शाम एक घर पर स्विफ्ट कार सवार दो युवकों द्वारा गोलियां चलाने की घटना सामने आई है। वहीं इस घटना में घर पर काम करने वाले राज कुमार उर्फ बिट्टू की गोली लगने से मौत हो गई जबकि महिला हरमन दीप कौर जख्मी हो गई वही महिला को मोगा के सरकारी हस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवा दिया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं मोगा पुलिस के आल्हा अधिकारी मौके पर पहुंच गए ओर मामले की जांच शुरू कर दी है।

वहीं घायल हरमंदीप कौर ने बताया कि वह घर पर काम कर रही थी कि दो नौजवान स्विफ्ट कार पर आए। उसके पति के बारे में पूछने लगे तो मैंने कहा कि वो घर पर नहीं है। जिसके बाद उन्होंने रिवॉल्वर निकाल कर गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस घटना में हमारे घर में काम कर रहा युवक को गोली लग गई और उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि हमें नहीं मालूम कि कौन है।

जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी

घटना पर डीएसपी डी लवदीप सिंह ने बताया कि कुछ लोग कपूरे गांव के रहने वाले मंजीत सिंह के घर पर स्विफ्ट कार पर आए।  उन्होंने 7से 8राउंडगोलियां चलाई। इस गोलीबारी में उनके घर पर काम करने वाले राज कुमार के भी लगी और उसकी मौत हो गई। साथ ही एक महिला घायल हो गई। फिलहाल, हम जांच कर रहे है। अभी तक कोई रंजिश वाली बात अभी सामने नहीं आई है। हमने आरोपियों को पकड़ने के लिए पार्टियां बना कर भेज दी है जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Leave a comment