Search KhabarFast

Press ESC to close

कौन थे सुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ? जिनकी गोली मारकर की गई हत्या; एयरफोर्स में दे चुके थे सेवा

कौन थे सुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ? जिनकी गोली मारकर की गई हत्या; एयरफोर्स में दे चुके थे सेवा

Suvendu Adhikari PA Shot Dead: पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावी नतीजों में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) को करारी हार मिली। जिसके बाद से राज्य में हिंसा का दौर शुरु हो गया, लेकिन बुधवार देर शाम घटी एक घटना ने सबकुछ बदल दिया। दरअसल, भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

यह घटना उत्तर 24 परगना जिले के मध्यग्राम इलाके में हुई। जहां हमलावरों ने उनकी चलती कार को घेरकर चार राउंड फायरिंग की। बताया जा रहा है कि इस फायरिंग में चंद्रनाथ और उनके ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उस हालत में अस्पताल ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान चंद्रनाथ की मौत हो गई। बता दें, चंद्रनाथ रथ को सुवेंदु अधिकारी के भरोसेमंद और करीबी सहयोगी माने जाते थे।

चंद्रनाथ रथ को लगी तीन गोलियां

पुलिस और घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, घटना के समय चंद्रनाथ रथ अपनी कार में सवार कहीं जा रहे थे। तभी अचानक मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उनकी गाड़ी का पीछा किया और जब कार धीमी हुई तो चार राउंड फायरिंग की। जिसमें से तीन गोलियां उनके सिर, छाती और पेट पर लगी। इस दौरान चंद्रनाथ का ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसका इलाज तल रहा है। पुलिस ने मौके से खाली कारतूस बरामद किए हैं और हमले में इस्तेमाल बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है।

Also read: Operation Sindoor की बरसी पर IAF ने याद दिलाई पाकिस्तान की हार, कहर बनकर टूटे थे भारत के ये घातक हथियार

कौन थे चंद्रनाथ रथ?

42 वर्षीय चंद्रनाथ रथ पूर्व मेदिनीपुर जिले के चंदीपुर के रहने वाले थे। उन्होंने राहड़ा रामकृष्ण मिशन से पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने भारतीय वायुसेना (IAF) में लगभग दो दशक की सेवा की और स्वेच्छा से सेवानिवृत्ति ले ली। इसके बाद उन्होंने राजनीतिक गलियारों में अपनी किस्मत आजमाई। राजनीति में सक्रिय होने से पहले उनकी और उनके परिवार की जड़ें तृणमूल कांग्रेस से जुड़ी थीं।

2019 में जब सुवेंदु अधिकारी ममता बनर्जी सरकार में मंत्री थे, तब चंद्रनाथ रथ ने उनके आधिकारिक टीम में शामिल होकर मंत्रालय से जुड़ी जिम्मेदारियों को अच्छे से संभाला। बाद में जब सुवेंदु अधिकारी भाजपा में शामिल हुए, तब उस समय चंद्रनाथ भी उनके साथ बने रहे और उनके पर्सनल असिस्टेंट के रूप में काम किया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पश्चिम बंगाल में अमूल लगाएगी 650 करोड़ रुपये का डेयरी प्लांट, किसानों और युवाओं को मिलेगा बड़ा फायदा

पश्चिम बंगाल में डेयरी क्षेत्र को नई मजबूती मिलने जा रही है। देश की सबसे बड़ी डेयरी कंपनी अमूल हावड़ा जिले के सांकराइल स्थित फूड पार्क में करीब 650 करोड़ रुपये की लागत से अपना पहला पूर्ण स्वामित्व वाला आधुनिक डेयरी प्लांट स्थापित करेगी।

Kal Ka Mausam : 28 जून को लेकर IMD का बड़ा अलर्ट...कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, यूपी में अभी भी लू का कहर

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों के लिए भारी बारिश और लू को लेकर नया मौसम अलर्ट जारी किया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है।

मारुति सुजुकी इस शहर में लगाएगी करोड़ो का प्लांट, 12 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने गुजरात में बड़ा निवेश करने की घोषणा की है। कंपनी गुजरात के खोराज में 35 हजार करोड़ रुपये की लागत से नया कार निर्माण संयंत्र लगाएगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast