Punjab News: पंजाब के खन्ना के करीबी गांव मोहनपुर में संदिग्ध हालत में एक 11 साल की बच्ची ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना के बाद उस समय सनसनी फैल गई जब आज जब परिवार बच्ची का संस्कार करवाने के लिए शमशान घाट में शव को चिता में रखकर मुखाग्नि देने की तैयारी में था, ऐन मौके पर पुलिस पहुंच गई अौर मामला संदिग्ध होने के चलते पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर खन्ना सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। लड़की की पहचान रेनू के तौर पर हुई है।
इस संबंधी पिता राम लखन के अनुसार बेटी गांव के ही स्कूल में पढ़ाई के साथ साथ काम भी करती थी। वह फुटबाल की प्लेयर थी, कई मेडल भी जीत चुकी थी। पिता ने बताया कि वह पास के ही कालेज में माली का काम करते हैं। घटना वाले दिन वह काम पर गए थे जबकि घर में कोई नहीं था। वह जिसके घर में किराए पर रहते हैं, उस घर के मालिक ने बेटी को फंदे से लटकते देखा तो उनको बताया। जब तक वह घर पहुंचे बेटी की मौत हो चुकी थी। बेटी ने सुसाइड जैसा कदम क्यों उठाया,
इस बारे में कुछ भी पता नहीं है। पिता ने बताया कि वह आज बेटी का अंतिम संस्कार करवाने के लिए शमशान घाट गए थे लेकिन पुलिस पहुंच गई, पुलिस ने चिता से शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम करवाया है। पुलिस ने शव उन्हें सौंप दिया है, जिसके बाद अंतिम संस्कार किया है।
उधर, कोट चौकी के पुलिस अधिकारी चरनजीत सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान गांव मोहनपुर से पुलिस को फोन आया था। जिसमें बताया गया था कि एक लड़की ने सुसाइड कर लिया है। उसके माता पिता पढ़े लिखे नहीं है वह शव का संस्कार कर रहे हैं। वह सीनियर अधिकारियों के ध्यान में मामला लाने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया है। पुलिस ने 194 की कार्रवाई कर शव को वारिसों को सौंप दिया है।