Search KhabarFast

Press ESC to close

किराए का कमरा नहीं नकली नोटों की फैक्ट्री कहो...प्रिंटर से बनाता था जाली करेंसी, 5वीं पास मास्टरमाइंड समेत 3 लोग गिरफ्तार

किराए का कमरा नहीं नकली नोटों की फैक्ट्री कहो...प्रिंटर से बनाता था जाली करेंसी, 5वीं पास मास्टरमाइंड समेत 3 लोग गिरफ्तार

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से नकली करेंसी छापने का चौंकाने वाला मामला सामने आया, जहां पुलिस ने नेटवर्क का भंडाफोड़ कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में कानपुर पुलिस ने एक नकली नोट के गिरोह के  मास्टरमाइंड 52 वर्षीय शेर सिंह समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 2 लाख 4 हजार 650 रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं। तो चलिए इस पूरे मामले की कहानी जानते है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, कानपुर के रेल बाजार थाना क्षेत्र में रामलीला मैदान के पास एक किराए के कमरे में कलर प्रिंटर लगाकर 50, 100 और 500 रुपये के नकली नोट तैयार किए जा रहे थे। इस काम को अंजाम देने के लिए मास्टरमाइंड शेर सिंह के साथ कुछ और लोग भी मिले हुए थे। जिन्होंने किराए के कमरे को अपने काले कारनामों का अड्डा बनाया और नकली नोट तैयार करने के लिए उसी कमरे में प्रिंटर, कागज, स्याही जैसी कई जरूरी सामान का इंतजाम किया। बताया जा रहा है कि मास्टरमाइंड शेर सिंह सिर्फ पांचवीं कक्षा तक ही पढ़ा था, लेकिन बावजूद इसके उसने अपना दिमाग गलत कामों में लगाया और पैसे कमाने के लिए नकली नोटों का धंंधा चुना। 

Also read: UP News: अखिलेश यादव ने एक बार फिर UP सरकार को घेरा, सपा कार्यक्रम रोकने का लगाया आरोप; बोले - इतनी घबराहट क्यों...

इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि उन्हें एक गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर रेल बाजार पुलिस और अपराध शाखा/एसओजी की संयुक्त टीम ने छापा मारा। इस दौरान कमरे में बड़ी मात्रा में नकली नोटों की गड्डी मिली। इसके अलावा एक कलर प्रिंटर, कैंची, पेपर कटर, स्केल, स्याही की बोतलें और अन्य उपकरण भी मिले। पुलिस ने आगे बताया कि बरामद नकली नोटों में 100 रुपये के लगभग 1,991 नकली नोट मिले। इसके अलावा 50 रुपये के 71 और 500 रुपये के चार नकली नोट भी बरामद किए गए। बरामद की गई कुल नकली नोटों की कीमत लगभग 2,04,650 रुपये आंकी गई है।

बाजारों में कैसे आते थे नकली नोट?

मामले की जांच करने पर पुलिस ने बताया कि इन आरोपियों नकली नोटों को खपाने के लिए भीड़-भाड़ वाले इलाकों को चुना था, ऐसे इलाके जहां लोगों का आना-जाना होता है। इसके लिए आरोपी मुख्य रूप से कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन और आसपास के जिलों के रेलवे स्टेशनों तथा बाजारों में नकली नोट चलाते थे। छोटी दुकानों और बाजारों में नकली नोट जल्दी पकड़ में नही आते। फिलहाल पुलिस आरोपियों में पूछताछ कर रही है और ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उनके साथ कोई और गिरोड तो शामिल नहीं और अबतक उन्होंन कितनी जगहों पर नकली नोट चलाए हैँ। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पंजाब के बरनाला में 5 साल के मासूम पर सौतेली मां का अत्याचार, गर्म तवे और चिमटे से पीटा, बच्चा अस्पताल में भर्ती

Punjab News: पंजाब के बरनाला के गांव संघेड़ा में एक शर्मनाक और इंसानियत को शर्मिंदा करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सौतेली मां ने अपने गोद लिए पांच साल के मासूम बच्चे के शरीर पर गर्म लोहे के तवे और लोहे के चिमटे से उस पर अत्याचार किया जा रहा था।

UP News: अब यूपी की सड़कें होगी गड्ढामुक्त, CM योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने और बारिश से खराब हुए मार्गों की मरम्मत को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को तत्काल मोटरेबल बनाया जाए और बरसात के बाद जरूरत के अनुसार सड़कों का नवीनीकरण भी कराया जाए। उन्होंने साफ कहा कि सड़क मरम्मत के काम में तेजी के साथ गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाए

चारधाम यात्रा में 50 लाख पार श्रद्धालु, अब उत्तराखंड-UP में बनेगा नीम करौली बाबा सर्किट, सतपाल महाराज का बड़ा ऐलान

Uttarakhand News: उत्तराखंड में इस बार चारधाम की यात्रा में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इसको लेकर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अब तक यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब को मिलाकर 50 लाख 1 हजार 713 से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast