Search KhabarFast

Press ESC to close

जापान से निवेश बढ़ाने की तैयारी, यूपी में 500 एकड़ की ‘जापान सिटी’ होगी तैयार

जापान से निवेश बढ़ाने की तैयारी, यूपी में 500 एकड़ की ‘जापान सिटी’ होगी तैयार

UP Japan Investment Meet: उत्तर प्रदेश में जापान के साथ औद्योगिक और निवेश संबंधों को मजबूत करने की तैयारी तेज हो गई है। इसी कड़ी में UP-Japan Investment Meet-2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसका मुख्य कार्यक्रम 19 अगस्त को नई दिल्ली के ताज पैलेस होटल में होगा, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जापान की बड़ी कंपनियों के CEOs के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में जापान के 200 से ज्यादा उद्योगपति, CEO, कारोबारी और नीति विशेषज्ञ शामिल हो रहे हैं। यह निवेश सम्मेलन 18 से 23 अगस्त तक चलेगा और इसका नेतृत्व यामानाशी प्रांत के गवर्नर कोतारो नागासाकी कर रहे हैं।

इन क्षेत्रों में निवेश पर जोर

CEO Roundtable में उत्तर प्रदेश में भविष्य के औद्योगिक अवसरों पर चर्चा होगी। इसमें ग्रीन हाइड्रोजन, रिन्यूएबल एनर्जी, इलेक्ट्रिक वाहन, सेमीकंडक्टर, एडवांस्ड मटेरियल, ऑटोमोबाइल पार्ट्स और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों पर खास ध्यान दिया जाएगा। जापानी कंपनियों को उत्तर प्रदेश में उपलब्ध औद्योगिक और बुनियादी सुविधाओं के साथ राज्य की अलग-अलग निवेश नीतियों की जानकारी भी दी जाएगी। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में पहले से काम कर रही जापानी कंपनियों के CEOs को सम्मानित करेंगे। इसके बाद राज्य में हुए औद्योगिक और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर वीडियो प्रस्तुति दी जाएगी।

3,191 करोड़ के प्रोजेक्ट की शुरुआत

निवेश को जमीन पर उतारने के लिए कार्यक्रम में Escorts Kubota और Minda Corporation की परियोजनाओं का वर्चुअल शिलान्यास भी होगा। YEIDA के सेक्टर-10 में Escorts Kubota करीब 2,025 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इससे 3,800 से ज्यादा रोजगार पैदा होने की उम्मीद है। वहीं, Minda Corporation सेक्टर-10 और सेक्टर-24 में दो परियोजनाओं पर करीब 1,166 करोड़ रुपये निवेश करेगी। इनसे लगभग 6,440 रोजगार के अवसर बनने की उम्मीद है। दोनों परियोजनाओं का कुल निवेश करीब 3,191 करोड़ रुपये है और इनसे 10 हजार से ज्यादा रोजगार पैदा हो सकते हैं।

500 एकड़ में बनेगी Japan City

निवेश सम्मेलन में YEIDA में प्रस्तावित 500 एकड़ की Japan City भी बड़ा आकर्षण होगी। इसे जापानी कंपनियों, उनके सप्लायर्स और दूसरी सहयोगी कंपनियों के लिए एक साथ विकसित किए जाने वाले औद्योगिक क्षेत्र के रूप में तैयार किया जाएगा। इससे कंपनियों को सप्लाई चेन मजबूत करने, तकनीक साझा करने और उत्पादन लागत कम करने में मदद मिल सकती है। साथ ही, क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

ग्रीन टेक्नोलॉजी पर भी चर्चा

सम्मेलन में ‘Uttar Pradesh-Japan Innovation, Industry and Investment Dialogue’ और ‘Accelerating Green Transformation’ जैसे सत्र होंगे। इनमें स्टार्टअप, तकनीक, बैंकिंग, कुशल कर्मचारियों, ग्रीन एनर्जी, परिवहन और रणनीतिक सामग्री जैसे विषयों पर चर्चा होगी। केंद्र और यूपी सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री और अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। सरकार का लक्ष्य सिर्फ निवेश प्रस्ताव हासिल करना नहीं, बल्कि उन्हें जमीन पर उतारना, तकनीकी सहयोग बढ़ाना और रोजगार पैदा करना है। यूपी सरकार इसे राज्य को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मान रही है।

Also read: यूपी के बाराबंकी में जमीन विवाद में फिर बीती रात खूनी खेल! गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

2027 का चुनाव तय करेगा धामी का सियासी भविष्य, क्या उत्तराखंड में फिर खिलेगा कमल?

Uttarakhand News: उत्तराखंड में 2027 का विधानसभा चुनाव अभी दूर है, लेकिन राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 2027 में जीत की हैट्रिक लगाएंगे? क्या उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने में कामयाब होगी? और सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह है कि आखिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का राजनीतिक भविष्य क्या है? आइए समझते हैं उत्तराखंड की राजनीति का पूरा समीकरण।

हरियाणा के जींद में नशे के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, 11 करोड़ की हेरोइन के साथ 2 गिरफ्तार

Haryana News: हरियाणा के जींद जिले में नशे के नेटवर्क पर पुलिस ने बड़ा प्रहार करते हुए 5 किलो 700 ग्राम हेरोइन यानी चिट्टा बरामद किया है। बरामद नशे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 11 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों लवप्रीत और बलजीत को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी उझाना के पास पैदल जा रहे थे। इतनी बड़ी मात्रा में चिट्टा बरामद होने के बाद पुलिस के सामने अब इस नशे की खेप के असली सरगना और सप्लाई नेटवर्क तक पहुंचने की चुनौती है।

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी, शिकायतकर्ता पर लाठी-डंडों से हमला

Haryana News: हरियाणा में सोनीपत में भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायत करना एक कर्मचारी नेता को भारी पड़ गया। हुड्डा पब्लिक हेल्थ कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष और शिकायतकर्ता रामकिशन नागर पर कथित तौर पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया गया। हमले में रामकिशन नागर के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast