Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली की लवकुश रामलीला से पूनम पांडेय हुई बाहर, जानें VHP के इस फैसले की वजह

दिल्ली की लवकुश रामलीला से पूनम पांडेय हुई बाहर, जानें VHP के इस फैसले की वजह

Poonam Pandey Ramleela: दिल्ली की लव कुश रामलीला को लेकर चर्चा थी की अभिनेत्री पूनम पांडेय इसमें हिस्सा लेने वाली है। अब लंबे समय के विवाद के बाद अभिनेत्री इस  रामलीला से हटा दिया गया। विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने ये दावा किया है और लव कुश रामलीला समिति के इस फैसले पर अपनी सहमति जताई है। इसके साथ ही वीएचपी ने पूनम पांडेय को रामलीला मैदान में आमंत्रित नहीं करने का भी फैसला लिया है।

वीएचपी ने जारी किया प्रेस रिलीज

वीएचपी की ओर एक प्रेस रिलीज जारी किया गया। इसमें कहा गया कि विश्व हिन्दू परिषद, दिल्ली के लव कुश रामलीला समिति द्वारा लिए गए इस फैसले का हृदय से स्वागत करता है, जिसमें उन्होंने समाज एवं पूजनीय संतजनों की भावनाओं का सम्मान करते हुए इस साल रामलीला मंचन में पूनम पांडे को आमंत्रित न करने का निर्णय लिया है।

प्रेस रिलीज में कही गई ये बात

प्रेस रिलीज में कहा गया कि समिति का ये फैसला समाज की सांस्कृतिक मर्यादा एवं धार्मिक परंपराओं की रक्षा की दिशा में एक सराहनीय एवं अनुकरणीय कदम है। धर्म सदा मर्यादा का संरक्षण करता आया है और यह सर्वमान्य सत्य है कि अश्लीलता सदैव मर्यादा का उल्लंघन करती है। अतः मर्यादा के मंच पर अश्लीलता को जगह देना सही नहीं है।

प्रांत मंत्री ने दी समिति शुभकामनाएं

वहीं, विहिप प्रान्त मंत्री सुरेंद्र गुप्ता ने कहा कि हम विश्वास करते हैं कि इस साल की लव कुश रामलीला और भी ज्यादा सफल, भव्य एवं जनमानस को प्रेरित करने वाली होगी। प्रान्त मंत्री ने आगे कहा कि विश्व हिन्दू परिषद, इंद्रप्रस्थ प्रांत रामलीला समिति को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करता है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दलेर मेहंदी विवाद पर CM धामी की एंट्री, सिंगर को फोन कर कहा- ‘घटनाक्रम को पीछे छोड़ आगे बढ़ें’

Dehradun : मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़ा विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा जनता के सामने दलेर मेहंदी का अपमान करने और उन पर शराब पीकर गाने का आरोप लगाने के बाद मामला तूल पकड़ गया था।

दिलजीत दोसांझ के शो को दिल्ली पुलिस की हरी झंडी, अब तय तारीख पर कॉन्सर्ट का होना पक्का

Diljit Dosanjh Concert: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के फैंस के लिए राहत भरी खबर है। दिल्ली पुलिस ने सिंगर के ‘ऑरा इंडिया टूर’ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मंजूरी दे दी है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और आयोजकों के बीच कई दौर की बैठकें हुईं, जिसके बाद कार्यक्रम को हरी झंडी मिल गई है।

बिग बॉस 20 में आम्रपाली को माही विज ने किया बॉडीशेम, आलू की बोरी बोल उड़ाया मज़ाक

Amrapali Dubey Mahi Vij Controversy: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, घर के अंदर कंटेस्टेंट्स के बीच की लड़ाई अब गेम से निकलकर निजी हमलों तक पहुंच गई है। इस बार विवादों में आई हैं टीवी एक्ट्रेस माही विज, जो खुद को घर में सबसे सुलझी हुई और मैच्योर दिखाने की कोशिश करती रही हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast