
www.khabarfast.com
विधानसभा चुनाव से पहले गरमाई सियासत
JDUने उद्योग मंत्री को पार्टी से किया निष्कासित
RJD में शामिल हो सकते है श्याम रजक
एक समय लालू प्रसाद यादव के करीबी रहे रजक
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बिहार की राजनीति गर्म होने लगी है. JDUने अपनी सरकार में उद्योग मंत्री श्याम रजक पार्टी से निष्कासित कर दिया है. बताया जा रहा है कि श्याम रजक सोमवार को पार्टी से इस्तीफा देने वाले थे लेकिन, इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह एक्शन में आ गए. उद्योग मंत्री को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया. पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि फुलवारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्याम रजक को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित करते हुए दल से निष्कासित कर दिया है.
आपको बता दे कि, इससे अलावा श्याम रजक पर कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्रिमंडल से भी हटा दिया है. राज्यपाल फागु चौहान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अनुशंसा पर मुहर भी लगा दी है. अब यह बात जोर पकड़ रही है कि श्याम रजक राष्ट्रीय जनता दल RJD में शामिल हो सकते हैं. काफी पहले से ही श्याम रजक के आरजेडी में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं. हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
बताते चले कि एकर समय पर श्याम रजक लालू प्रसाद के सबसे करीबियों में गिने जाते थे. वह राबड़ी सरकार में मंत्री भी रहे थे. श्याम रजक पार्टी में अपनी उपेक्षा को लेकर लंबे समय से नाराज चल रहे थे. वह बार-बार इस्तीफा देने की सोच रहे थे. इससे पहले ही पार्टी ने उनके ऊपर कार्रवाई कर दी और पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया.
Leave a comment