Search KhabarFast

Press ESC to close

“मेरी जान को खतरा है, लोग मुझे मरवा देंगे…” , तेज प्रताप यादव के बयान ने से मची राज्य में खलबली; केंद्र ने दी Y+ सुरक्षा

“मेरी जान को खतरा है, लोग मुझे मरवा देंगे…” , तेज प्रताप यादव के बयान ने से मची राज्य में खलबली; केंद्र ने दी Y+ सुरक्षा

Bihar Assembly Elections 2025: जनशक्ति जनता दल के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा, “मेरी सुरक्षा बढ़ा दी गई है क्योंकि मेरी जान को खतरा है। लोग मुझे मरवा देंगे, बहुत सारे दुश्मन हैं।” तेज प्रताप के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है।

तेजस्वी यादव को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

बयान के साथ ही तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई और महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा, “तेजस्वी का जन्मदिन है, मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। उन्हें मेरा आशीर्वाद है।” दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से मतभेद की खबरें रही हैं, ऐसे में तेज प्रताप का यह बयान राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है।

केंद्र ने दी Y+ कैटेगरी की सुरक्षा

शनिवार को केंद्र सरकार ने तेज प्रताप यादव को Y+ कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की है। अब उन्हें सीआरपीएफ कमांडो सुरक्षा देंगे। सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट के बाद गृह मंत्रालय ने यह फैसला लिया। दरअसल, तेज प्रताप ने हाल ही में मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या के बाद अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी।

गौरतलब है कि तेज प्रताप यादव को पहले लालू यादव ने परिवार और आरजेडी पार्टी दोनों से बाहर कर दिया था। इसके बाद उन्होंने अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल बनाई। सोशल मीडिया पर कथित गर्लफ्रेंड संग उनकी तस्वीर वायरल होने के बाद उनके निजी जीवन में काफी उथल-पुथल मच गई थी। अब सुरक्षा मिलने के साथ ही तेज प्रताप फिर से सुर्खियों में आ गए हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Assembly Elections: मायावती ने की बड़ी घोषणा, यूपी समेत 3 राज्यों में अकेले चुनाव लड़ेगी BSP

बहुजन समाज पार्टी यानी BSP ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर अपनी रणनीति साफ कर दी है। बसपा प्रमुख मायावती ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पंजाब और उत्तराखंड में भी किसी राजनीतिक दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी।

पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी भाजपा, 117 सीटों के लिए कसी कम; बीएल संतोष ने किया ऐलान

Punjab Election:पंजाब में विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है। ऐसे में चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टी मैदान में उतर चुकी हैं और अपनी-अपनी तैयारियों को धार दे रही हैं। इस बीच अब भारतीय जनता पार्टी ने भी पंजाब चुनाव को लेकर बड़ी घोषणा कर दी है।

क्या ममता बनर्जी राजनीति से लेंगे संन्यास? फेसबुक लाइव पर खुद बता दिया आगे का प्लान

Mamta Banarjee: पश्चिम बंगाल की सत्ता से बेदखल होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बड़ा बयान सामने आया है। सोमवार यानी 24 अगस्त को तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने फेसबुक लाइव अपने राजनीतिक करियर को लेकर बड़ा बयान दिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast