Search KhabarFast

Press ESC to close

Rajya Sabha Election:बिहार की पांचों राज्यसभा सीट पर एनडीए की जीत, राजद को लगा तगड़ा झटका

Rajya Sabha Election:बिहार की पांचों राज्यसभा सीट पर एनडीए की जीत, राजद को लगा तगड़ा झटका

Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव के परिणाम आ चुके हैं और बिहार से एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। एनडीए के पांचवें उम्मीदवार शिवेश कुमार को द्वितीय वरीयता के आधार जीत मिली है। इस चुनाव में राजद ने सिर्फ एक उम्मीदवार अमरेंद्र धारी सिंह को मैदान में उतारा था और उन्हें भी हार का स्वाद चखना पड़ा।

वहीं, बिहार के सीएम नीतीश कुमार को भी एनडीए ने अपना प्रत्याशी बनाया था। उन्हें भी जीत मिल चुकी है। ऐसे में वह राज्यसभा सांसद बन गए हैं। अब उन्हें मुख्यमंत्री पद छोड़ना होगा। इसके अलावा नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा, रामनाथ ठाकुर और शिवेश राम भी  राज्यसभा चुनाव जीत गए हैं।

एनडीए के सभी प्रत्याशी जीते

एनडीए के पांचवें उम्मीदवार शिवेश कुमार ने नतीजों का ऐलान होने से पहले ही बता दिया था कि उन्हें द्वितीय वरीयता के वोट से बढ़त मिल गई है। परिणामों का ऐलान होने के बाद साफ हो गया कि वह राज्यसभा जा रहे हैं। राज्यसभा चुनाव के कारण बिहार की राजनीति में कई बड़े बदलाव भी देखने को मिलेंगे। बिहार के सीएम नीतीश कुमार के ऊपरी सदन में जाने से राज्य में नया मुख्यमंत्री देखने को मिलेगा।

चार विधायक ने नहीं डाला वोट 

बता दें कि जदयू के वरिष्ठ नेता और मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि एनडीए के सभी 202 विधायकों ने वोट डाला है, जबकि विपक्षी महागठबंधन के चार एमएलए ने मतदान नहीं किया। राजद के ढाका से विधायक फैजल रहमान, कांग्रेस के तीन विधायक मनिहारी के मनोहर प्रसाद सिंह, वाल्मीकिनगर के सुरेंद्र कुशवाहा और फारबिसगंज के मनोज विश्वास ने वोट नहीं डाला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बांकीपुर विधानसभा सीट से पांच बार विधायक रहे नितिन नवीन, राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव, भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर और जेल में बंद जनता दल यूनाइटेड के विधायक अनंत सिंह समेत विभिन्न नेताओं ने मतदान किया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam 25 August 2026: 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mausam 25 August 2026: देशभर में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। भारतीय मौसम विभाग आईएमडी ने 25 अगस्त को कई राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

ब्राजील कैसे बना चीनी का सबसे बड़ा बाजार, 150 देशों में होती है सप्लाई; भारत कितने नंबर पर

Sugar Production:देशभर में बढ़ती चीनी की कीमत ने लोगों को हैरान कर दिया है। लगभग पिछले कुछ महीनों में चीनी के दाम 24 फीसदी बढ़ गए है। कई जगहों पर चीनी के दाम 70 रुपए प्रति किलो है। अचानक बढ़ी चीनी की कीमत के पीछे अलग-अलग कारण बताए जा रहे हैं। इस बीच ब्राजील से चीनी की पहली खेप 15 अक्टूबर ततक भारत आएगी।

उम्मीदवार के लिए बड़ा मौका...UPSC ने निकाली केंद्र सरकार में 80 पदों पर सीधी भर्ती, यहां देखें आवेदन से जुड़ी डिटेल्स

UPSC Direct Recruitment: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सोमवार को केंद्र सरकार में 80 पदों पर ‘सीधी भर्ती’ के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए। इच्छुक उम्मीदवार 22 अगस्त से 11 सितंबर तक ऑनलाइन भर्ती आवेदन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast