गुरुग्राम में शख्स ने 23वीं मंजिल से बेटी को फेंका नीचे, फिर खुद लगाई छलांग

गुरुग्राम में शख्स ने 23वीं मंजिल से बेटी को फेंका नीचे, फिर खुद लगाई छलांग

Gurugram News: गुरुग्राम से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां के सेक्टर 102 स्थित हाई राइज सोसाइटी जॉयविला में सोमवार यानी 12 मार्च को जो घटना सामने आई, उसने दिल को झकझोंर दिया। एक व्यक्ति ने अपनी 3 वर्षीय मासूम बेटी को 23वें फ्लोर से फेंक दिया। उसके बाद खुद भी छलांग लगा ली।

इस घटना में पिता की मौके पर मौत हो गई, जबकि मासूम बेटी ने अस्पताल जाते वक्त दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद पूरी सोसाइटी में मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है।

बेटी को छत से नीचा फेंका

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार शख्स दोपहर के समय अपनी बेटी को टहलाने के बहाने धर निकाला था। परिवार वालों को अंदेशा भी नहीं था कि वह लिफ्ट से सीधे छत पर चला जाएगा। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक एक तेज आवाज आई और जब लोग मौके पर पहुंचे तो वहां का दृश्य विचलित करने वाला था। वहीं, घटनास्थल पर पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोसाइटी के सीसीटीवी कैमरों की जांच भी की जा रही है।

पारिवारिक कलह की आशंका

शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति पिछले समय से मानसिक तनाव या पारिवारिक विवाद से गुजर रहा था। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टी नहीं की है। दूसरी तरफ से हाई-राइज सोसायटियों के मुताबिक अपनी बेटी और पत्नी के साथ जॉयविला सोसाइटी में नौवें टावर में 2बीएचके के फ्लैट में किराए पर रहता है। सोमवार को वह दिल्ली निवासी राहुल अपनी तीन साल की बेटी को लेकर 23वें फ्लोर पर पहुंचा और बेटी को नीचे फेंक दिया। उसके बाद खुल छलांग लगा दी।

Leave a comment