Search KhabarFast

Press ESC to close

वोट चोरी-SIR,अब युद्ध आर-पार! बिहार में चुनाव आयोग ने किया वोटिंग की तारीखों का ऐलान

वोट चोरी-SIR,अब युद्ध आर-पार! बिहार में चुनाव आयोग ने किया वोटिंग की तारीखों का ऐलान

Bihar Election 2025 Date: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। चुनाव आयोग (EC) ने वोटिंग की तारीखों का ऐलान करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने चुनाव कार्यक्रम की जानकारी दी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि इस बार बिहार में चुनाव दो चरणों में होगा। पहला चरण 6 नवंबर होगा और दूसरे चरण का चुनाव 11 नवंबर को होगा। जबकि, मतगणना 14 नवंबर को कराई जाएगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया करीब 40 दिनों तक चलेगी, जो राजनीतिक दलों के लिए बेहद अहम समय रहेगा।

CEC ज्ञानेश कुमार ने तारीखों की घोषणा से पहले 'SIR' और वोटर लिस्ट को लेकर उठे मुद्दों पर भी विस्तार से बात की।उन्होंने कहा, "चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है और हमने वोटर लिस्ट का शुद्धिकरण (purification) पूरी पारदर्शिता से किया है। फाइनल मतदाता सूची सभी राजनीतिक दलों को उपलब्ध करा दी गई है। यदि अब भी किसी को कोई आपत्ति है या नाम जुड़वाना है, तो आयोग के पास अभी भी आवेदन किया जा सकता है।" CEC ने यह भी जोड़ा कि "वोट की चोरी जैसी बातें निराधार हैं। हम हर मतदाता को निष्पक्ष और स्वतंत्र माहौल में मतदान का अधिकार देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

नामांकन, स्क्रूटनी और वापसी की तारीखें तय

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि पहले चरण का अधिसूचना 10 अक्टूबर को जारी होगा, जबकि दूसरे चरण का 13 अक्टूबर को। पहले चरण के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 17 अक्टूबर और दूसरे चरण के लिए 30 अक्टूबर तय की गई है। स्क्रूटनी की प्रक्रिया क्रमशः 18 और 21 अक्टूबर को होगी, वहीं नाम वापसी की तारीखें 20 और 23 अक्टूबर निर्धारित की गई हैं।

सात राज्यों की 8 सीटों पर उपचुनाव भी 11 नवंबर को

इसके साथ ही चुनाव आयोग ने सात राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की भी तारीखें घोषित कर दी हैं। ये उपचुनाव भी 11 नवंबर को होंगे। इनमें राजस्थान की अंटा, जम्मू-कश्मीर की बडगाम और नागरोटा, पंजाब की तरनतारन, झारखंड की घाटशिला, तेलंगाना की जुबली हिल्स, मिजोरम की डांपा और ओडिशा की नुआपाड़ा सीट शामिल हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद विपक्ष हुआ आक्रामक, प्रियंका गांधी और अखिलेश ने दिया बड़ा बयान

Education Minister Resigns: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दिया। जिसके बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर प्रियंका, राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस सांसद ने प्रियंका गांधी ने कहा कि आज 25 जुलाई 2026 वह दिन है जब हमारे लोगों ने अपना देश वापस लेना शुरू कर दिया है।

NEET Protest: NEET विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान, केंद्र के सामने रखीं छात्रों की तीन मांगें

NEET Protest: पेपर लीक, जंतर-मंतर पर छात्रों के ऊपर हुए लाठीचार्ज से लेकर कई मुद्दों को लेकर राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर निशाना साधा। साथ ही प्रेसवार्ता के दौरान छात्रों की मांगों से भी सरकार को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि छात्रों की तीन मांगें हैं, और इन मांगों पर कोई समझौता नहीं हो सकता।

‘डरो मत!’ धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर कही बड़ी बात

Rahul Gandhi Statement: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। इस पर राहुल गांधी ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हमारे शिक्षा व्यवस्था को फिर से संवारने की दिशा में बहुत बड़ा कदम है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast