Search KhabarFast

Press ESC to close

खाने को पैसे नहीं, लेकिन एटीट्यूड सातवें आसमान पर! पाकिस्तान में मजदूरों से भी बदतर महिला खिलाड़ीयों का हाल

खाने को पैसे नहीं, लेकिन एटीट्यूड सातवें आसमान पर! पाकिस्तान में मजदूरों से भी बदतर महिला खिलाड़ीयों का हाल

India Pakistan Woman Match: रविवार को हुए आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने रहीं, और एक बार फिर जीत भारत की झोली में गई। लेकिन हार से ज्यादा सुर्खियों में पाकिस्तानी महिला क्रिकेटर्स का मैदान पर किया गया ड्रामा रहा। सोशल मीडिया पर पाक टीम की खिलाड़‍ियों के बर्ताव के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। जहां एक ओर मैच में हार ने पाकिस्तान को झटका दिया, वहीं दूसरी ओर इस बहाने महिला क्रिकेट की जमीनी हकीकत भी चर्चा में आ गई है।

PAKमें महिला क्रिकेटर्स की संख्या कम

पाकिस्तान में महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने की कोशिशें तो हो रही हैं, लेकिन परिणाम अभी भी सीमित हैं। 2022 में जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने छह क्रिकेट एसोसिएशनों में ट्रायल्स का आयोजन किया, तो पूरे देश से सिर्फ 1,118 लड़कियां ही सामने आईं। इसमें भी सबसे ज्यादा खिलाड़ी सेंट्रल पंजाब (287) और ख़ैबर पख्तूनख्वा (250) से थीं। बाकी क्षेत्रों से बेहद सीमित संख्या में लड़कियां सामने आईं। यह दिखाता है कि देश में महिला क्रिकेट को लेकर अभी भी जागरूकता और समर्थन की भारी कमी है।

महिला खिलाड़ी की सैलरी में भेदभाव

Cricexec की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान की महिला क्रिकेटर्स को PCB द्वारा दी जाने वाली सैलरी देश की न्यूनतम मजदूरी से भी कम है। 2024-25 सीजन में महिला घरेलू खिलाड़ियों को सिर्फ 35,000 पाकिस्तानी रुपये मासिक रिटेनर मिल रहा है, जबकि न्यूनतम वेतन 37,000 रुपये है। मैच फीस मात्र 20,000 रुपये है और डेली अलाउंस नहीं मिलता। वहीं पुरुष क्रिकेटर्स को उसी PCB से लाखों रुपये मिलते हैं।

बजट आगे बढ़ने की राह में कई अड़चनें

हाल ही में PCB ने महिला खिलाड़ियों की संख्या 16 से बढ़ाकर 24 कर दी और बजट में मामूली इजाफा कर कुल बजट 1.11 करोड़ रुपये कर दिया गया। हालांकि टीम में जो खिलाड़ी हैं, वे अक्सर अच्छी पारिवारिक पृष्ठभूमि से आती हैं और पीसीबी की सैलरी पर पूरी तरह निर्भर नहीं होतीं। इनमें से कुछ क्रिकेटर खेल से जुड़े परिवारों से हैं, तो कुछ मध्यमवर्गीय परिवारों से। लेकिन देशभर में क्रिकेट को लेकर महिलाओं का रुझान और अवसर अभी भी बेहद सीमित हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

टी20 टीम में बड़ा बदलाव तय, ये खिलाड़ी बन सकते हैं नए कप्तान

भारतीय टी20 क्रिकेट टीम में बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है। सूत्रों के अनुसार, सूर्यकुमार यादव की जगह अब श्रेयस अय्यर को टी20 टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है।

टेस्ट और टी20 क्रिकेट में बड़े बदलावों को हरी झंडी, कोच से लेकर पिंक बॉल तक का हुआ फैसला

ICC On Pink Ball Trail For Test:अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी आईसीसी की सोमवार को अहमदाबाद में मीटिंग हुई। इस दौरान कई फैसले लिए गए। बैठक में खिलाड़ियों, कोचों और मैच अधिकारी से संबंधित नियमों में बदलाव के साथ-साथ क्रिकेट में पिंक बॉल के उपयोग के ट्रायल को भी मंजूरी दे दी गई है।

न्यूजीलैंड और भारत के बीच क्रिकेट मैचों के शेड्यूल का ऐलान, 4 साल बाद देखने को मिलेगा ऐसा नजारा

India Tour Of NewZealand:आईपीएल खत्म होने के बाद एक बार फिर टीम इंडिया एक्टिव होने जा रही है। ब्लू जर्सी में भारतीय टीम मैदान पर पसीना बहाते हुए नजर आएगी। इस साल अक्टूबर में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है। जहां उसे 40 दिन में 12 मैच खेलने हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast