Search KhabarFast

Press ESC to close

‘टूटे हुए रथ पर लचर मचर घोड़े कहां तक काम करेंगे’ बृजेंद्र की यात्रा को लेकर कांग्रेस पर महिपाल ढांडा ने कसा तंज

‘टूटे हुए रथ पर लचर मचर घोड़े कहां तक काम करेंगे’ बृजेंद्र की यात्रा को लेकर कांग्रेस पर महिपाल ढांडा ने कसा तंज

Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह की सद्भावना यात्रा को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है, टूटे हुए रथ पर लचर मचर घोड़े कहां तक काम करेंगे। कांग्रेस का सत्यानाश हो चुका है। यमुनानगर बीजेपी कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए शिक्षा मंत्री महिपाल ढंडा ने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की नियत और नीति ठीक नहीं है। वह विदेश में जाकर भारत के खिलाफ दुष्प्रचार करते हैं यह भारत की जनता देख रही है। वह देश को आग लगाकर सत्ता हासिल करना चाहते हैं। उन्हीं के समय में रोज भ्रष्टाचार के घोटाले होते थे।

महिपाल ढंडा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा संविधान का उल्लंघन किया है। यही कांग्रेस के नेता संविधान में संशोधन की प्रतियां फाड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि भारत लगातार मेक इन इंडिया एवं युवाओं को रोजगार देने के रास्ते पर चल रहा है। ऐसी शिक्षा नीति लागू की गई है जिसमें जमा दो के बाद बच्चा ट्रेनिंग लेकर अपने पैरों पर खड़ा हो सके। उन्होंने जानकारी दी कि हाल ही में वह यूनेस्को गए थे। वहां ए आई को लेकर चिंतन हुआ है। अब यूनेस्को से अधिकारी भारत में आएंगे। यह इसलिए किया जा रहा है ताकि भारत के बच्चे अन्य देशों के बच्चों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकें।

हरियाणा में खरीद एमएसपी पर हो रही है- महिपाल ढांडा

महिपाल ढांडा ने कहा कि हरियाणा में खरीद एमएसपी पर हो रही है, कहीं उठान में जरूर दिक्कत आ रही होगी लेकिन यह सब दिक्कत दूर हो जाएगी और किसान का पूरा धान खरीदा जाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News:'सीएम किसी और को बना दिया...'बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद अनंत सिंह ने किसपर निकाली भड़ास

Anant Singh On Bankipur BYElection Result: बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा को हार मिलने के बाद, एक तरफ प्रशांत किशोर गदगद हैं। वहीं, दूसरी तरफ एनडीए के नेताओं का रिएक्शन लगातार आ रहा है। भाजपा से लेकर जदयू तक के नेताओं ने बांकीपुर की हार पर अपना बयान दिया है।

Political News: केजरीवाल का PM मोदी पर बड़ा हमला, बोले- 'प्रधानमंत्री अब अपने ही नागरिकों से लड़ रहे हैं'

Political News: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर गंभीर लगाया। उन्होंने कहा कि मेटा कंपनी की सरकारी जांच को लेकर चल रहे विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी "भारत के नागरिकों से खुद को बचाने के लिए कानून बना रहे हैं। केजरीवाल ने दावा किया कि प्रधानमंत्री अपने ही नागरिकों से लड़ रहे हैं और आरोप लगाया कि कागजी रिसाव और ई20 ईंधन जैसे मुद्दों पर उनके "पूर्व समर्थक" भी उनके खिलाफ हो रहे हैं।

Political News: राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत पर CBI का एक्शन, शिकायतकर्ता से होगी पूछताछ

Rahul Gandhi Case: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर आय से अधिक संपत्ति होने का आरोप लगाने वाले भाजपा सदस्य विग्नेश शिशिर को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पूछताछ के लिए तलब किया है। सीबीआई ने विग्नेश शिशिर को सोमवार को पेश होने का नोटिस जारी किया है। यह मामला राहुल गांधी के खिलाफ लगाए गए कथित आय से अधिक संपत्ति के आरोपों से जुड़ा है, जिसमें अब जांच एजेंसी ने शिकायतकर्ता से भी पूछताछ की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast